Rajasthan November Public Holidays 2024 List: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांग के बाद 1 नवंबर को सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। सरकार के इस फैसले से त्योहार के इस मौसम में शनिवार-रविवार को जोड़ते हुए लोगों को अब अपने परिवार के साथ ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त बिताने का मौका मिलेगा। हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में आपको कितनी छुट्टियां मिलने वाली हैं।
किन-किन दिनों में मिलेगी छुट्टियां
सरकारी कैलेंडर 2024 के मुताबिक राजस्थान में नवंबर के महीने में पड़ने वाली छुट्टियां यहां देखें:
1 नवंबर | सरकारी छुट्टी |
2 नवंबर | गोवर्धन पूजा |
15 नवंबर | गुरुनानक जयंती |
राजस्थान में नवंबर के महीने में आप 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी ले सकते हैं। इसके अलावा 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती पर भी सरकारी छुट्टी रहेगी।
दिसंबर में कब-कब है छुट्टी?
25 दिसंबर | क्रिसमस डे |
ऐच्छिक अवकाश | श्री पार्श्वनाथ |
जयपुर घूमने का बना सकते हैं प्लान
अगर आप छुट्टियों को बेहतर इस्तेमाल कर जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शहर जयपुर में आमेर के ठीक पास नाहरगढ़ जाना ना भूलें। किले की ऊंचाई तक पहुंचने के लिए 52 मोड़ पार करने होते हैं। यह काफी रोमांचकारी अनुभव है। नाहरगढ़ एक बेहद खूबसूरत किला है। जहां राजघराने के लोग शहर से दूर शांति के लिए आया करते थे। यह किला सनराइज़ और सनसेट के लिए भी प्रसिद्ध है। जहां बड़ी तादाद में पर्यटक उमड़ते हैं। इसके उल्टी तरफ जयगढ़ का किला है, जहां जयबाण तोप काफी आकर्षण का केंद्र है। जयगढ़ किला सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुलता है।
अधिकतर लोग जयपुर में होते हुए असल जयपुर तो देख तक नहीं पाते हैं। पुराना जयपुर चारदीवारी से घिरा एक शहर है। जिसकी दीवारें गेरुआ रंग से पुती हुई हैं। हर बाज़ार का नक्शा एक सा है। जहां की चकाचौंध में आप खो सकते हैं। जहां मसालों की सुगंध, गाड़ियों का शोर, मंदिरों की घंटियां, मस्जिदों की मीनारें, और दूर से झांकता हवामहल दिखाई पड़ता है।
स