Property Insurance  Benefits and Coverage: प्रॉपर्टी खरीदना आज के समय में काफी मुश्किल है। प्रॉपर्टी के बढ़ते दाम के चलते ज्यादात्तर लोग खुद के घर के सपने को पूरा नहीं कर पाते। वहीं कुछ लोग हिम्मत जुटा कर अपनी मेहनत की मोटी गाढ़ी कमाई को घर खरीदने पर लगा देते हैं। घर खरीदने के बाद सुरक्षित ठिकाना तो मिल जाता है लेकिन आपको फिर भी टेंशन फ्री नहीं होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बाढ़, भूकंप, चोरी, दंगा, इत्यादि जैसे जोखिमों का खतरा आपके घर पर हमेशा मंडराता रहता है।

ऐसे में आपकी अगर हमेशा के लिए टेंशन फ्री रहना है तो प्रॉपर्टी इंश्योरेंस करवा लेना चाहिए। ठीक वैसी ही जितना महत्व आप अपने जीवन और अपनी कार को देते हैं और इंश्योरेंस के जरिए इन्हें सुरक्षित रखते हैं। प्राकृतिक आपदाएं आपकी प्रॉपर्टी को तहस-नहस कर देती है। कई राज्यों में बाढ़ की वजह से लोगों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ता है।

अगर कभी आप ऐसे संकट में फंस जाएं तो ये इंश्योरेंस आपके बेहद काम आएग। होम इंश्योरेंस पॉलिसी आपकी प्रॉपर्टी से जुड़े जोखिमों को कम करती है। इन पॉलिसी के दो भाग होते हैं पहला बिल्डिंग का इंश्योरेंस और दूसरा घर में मौजूद सामान का इंश्योरेंस। घर के कीमती सामान जैसे सेलफोन, लेपटॉप और टीवी और होम अप्लाइंस को भी कवर किया जाता है।

वहीं कुछ होम इंश्योरेंस पॉलिसियां सिर्फ बिल्डिंग के ढांचे को कवर करती हैं। वे घरेलू सामान और बिजली के उपकरण जैसी चीजों को कवर नहीं करती। होम इंश्योरेंस प्राकृतिक आपदा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करता है। पॉलिसीधारक मरम्मत या उसे फिर से बनाने का खर्च इंश्योरेंस के माध्यम से कवर कर सकते हैं।