Maruti Suzuki Baleno: वाहन निर्माता कंपनी मारुति की कार को भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। कंपनी ने बीते 6 साल में अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो के 9 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेच दिया है। कंपनी के मुताबिक बीते 6 साल से इस कार की हर महीने 13820 यूनिट बिक रही है। कंपनी ने इस कार को अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया था।
66 महीने के अंदर बलेनो की 9,12,169 यूनिट्स बिक चुकी हैं, अगर यही औसत जारी रहा तो अगस्त 2021 तक यह आंकड़ा 10 लाख के पार जा सकता है। यह कार 1.2-लीटर पेट्रोल और माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। स्टैंडर्डफिटमेंट फाइव स्पीड गियर बॉक्स के साथ आती है। इस प्रीमियम हैचबैक का मौजूदा समय में Hyundai i20, Honda Jazz, Volkswagen Polo, और Tata Altroz से मुकाबला है।
Kia Motors की 7-सीटर Sonet में नया क्या मिलेगा? यहां जानें
अगर आप भी बलेनो लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए पहले यह जानना जरुरी हो जाता है कि इस कार का कौन-सा वेरिएंट कितने प्राइस में उपलब्ध है। ये है लिस्ट:-
| Sigma (Petrol) | 5.90 लाख रुपये* |
| Delta (Petrol) | 6.56 लाख रुपये* |
| Zeta (Petrol) | 7.18 लाख रुपये* |
| DualJet Delta (Petrol) | 7.45 लाख रुपये* |
| Delta CVT (Petrol) | 7.76 लाख रुपये* |
| Alpha (Petrol) | 7.90 लाख रुपये* |
| DualJet Zeta (Petrol) | DualJet Zeta (Petrol) |
| DualJet Zeta (Petrol | 8.07 लाख रुपये* |
| Zeta CVT (Petrol) | 9.10 लाख रुपये* |
(*एक्स शोरूम प्राइस, दिल्ली)
