इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के लिए पूरा प्रीमियम भरना पड़ता है। ऐसे में कई लोग अपनी प्रीमियम भरना बीच में ही छोड़ देते हैं, जिसके बाद तो लोगों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। प्रीमियम भरना छोड़ने से उनकी पॉलिसी बंद पड़ जाती है। जिसे चालू करने के लिए सही जानकारी नहीं होने पर समस्‍या आती है। कंपनी ने ऐसे ही पॉलिसी को चालू करने के लिए एक बेहतर मौका दे रही है। एलआईसी ने पॉलिसी चालू करने के लिए रियायत दे रही है। जो प्रीमियम के 30 प्रतिशत तक दिया जा रहा है।

जीवन बीमा निगम कंपनी बंद पडे़ पॉलिसी को चालू कराने के लिए कंपनी सुनहरा मौका लेकर आई है। कंपनी अलग अलग प्रीमियम पर रियायत दे रही है। एक लाख तक के प्रीमियम पर आपको कंपनी 20 प्रतिशत तक का रियायत दे रही है। वहीं एक लाख से तीन लाख के बीच का 25 प्रतिशत रियायत व 3 लाख तक के रियायत पर 30 प्रतिशत तक की रियायत दे रही है। इस रियायत अवधि 22 अक्‍टूबर तक है। अगर आप LIC पॉलिसी होल्डर हैं और अपनी पॉलिसी को चालू करना चाहते हैं तो इसकी डिटेल हम आपको यहां बताएंगे।

प्रीमियम बीच में छोड़ने के नुकसान
अगर आपकी LIC पॉलिसी समय पर प्रीमियम न भरने के कारण बंद हो चुकी है तो इसका एक नुकसान यह है कि जब तक आप पॉलिसी फिर से शुरू नहीं कराते, पॉलिसी कॉन्ट्रैक्ट के नियम व शर्तें अपने आप समाप्त हो जाते हैं। यानी आपको सभी लाभ मिलें, यह जरूरी नहीं है। पॉलिसी के पूरे लाभ लेने के लिए आपको इसे ​रिवाइव कराना होगा। हालांकि कुछ योजनाओं को छोड़कर अन्य योजनाओं में कुछ दावा रियायतें मिलती हैं, जो इस पर निर्भर करता है कि आपने कितने समय तक प्रीमियम भरा है।

यह भी पढ़ें: 2022 में लॉन्‍च होगा Samsung Galaxy A33 के साथ Galaxy A13, Galaxy A53, Galaxy A73, नए फीचर के साथ मिलेगा जबरदस्‍त कैमरा : रिपोर्ट
कब तक करा सकते हैं रिवाइव?
इसके लिए आपके पास पॉलिसी प्रीमियम छोड़ने के बाद 2 साल तक का वक्त होता है। नियमों के मुताबिक, प्रीमियम भरना छोड़ने के 2 साल तक कोई भी अपनी बंद हो चुकी LIC पॉलिसी को रिवाइव करा सकता है। 2010 से पहले यह अवधि 5 साल थी, लेकिन 2010 के बाद से अब इस अवधि को घटाकर 2 साल कर दिया गया है। यानी अब पॉलिसी प्रीमियम भरना छोड़ने से 2 साल पूरे होने के बाद पॉलिसी रिवाइव न होकर पूरी तरह बंद हो जाएगी। उसके बाद आपको दूसरी पॉलिसी लेनी होगी। 2 साल बाद आप चाहें तो क्लेम कर अपना पैसा ले सकते हैं या फिर इसका मैच्योरिटी पीरियड पूरो होने का इंतजार कर सकते हैं।

कैसे करा सकते हैं रिवाइव?
अपनी LIC पॉलिसी को रिवाइव करने के लिए आपको सबसे पहले बकाया प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इसके बाद LIC आपसे 9.5 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज भी वसूलती है। ब्याज सहित भुगतान के अलावा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी करनी होती हैं। प्रीमीयम भरने के लिए अपने एजेंट व नजदीकी शाखा से संपर्क कर सकते है। इसके अलावा आप कॉल सेंटर (022)68276827 पर कॉल कर जानकारी ले सकते है।