अंडे प्रोटीन के सबसे बेहतर स्त्रोत होते हैं। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। इससे कई तरह की डिशेज बनती हैं। लोगों को अपनी सेहत के अनुसार अंडे का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि यदि हम कोई रेसिपी बनाने के लिए अंडे उबाल रहे हैं और वह ठीक से नहीं उबला तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। कभी अंडे छीलने के वक्त टूट जाते हैं तो कभी नरम ही रह जाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं अंडे उबालने का सही तरीका, ताकि आपकी रेसिपी सही बने और आप खाने का भरपूर मजा ले सकें।
पानी खौलते वक्त उसमें अंडा डालें: लोग अक्सर ठंडे पानी में ही अंडा डालकर उसे उबलने के लिए चूल्हे पर चढ़ा देते हैं। ऐसा करने से अंडा सही से नहीं उबल पाता है। छीलते वक्त वह बिखर जाता है। सही तरीका यह है कि पहले पानी को उबलने देना चाहिए। जब पानी उबलने लगे तब उसमें अंडा डालना चाहिए। करीब 15 मिनट तक अंडे को उबलने देना चाहिए। इसके बाद गैस बंद कर अंडा को गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी में डाल देना चाहिए। करीब 10 मिनट बाद ठंडे पानी से अंडे को निकालकर छीलने पर यह अच्छे से छील जाता है।
बड़े बर्तन में उबाले अंडा: अंडे को अक्सर बड़े बर्तन में उबालने चाहिए ताकि वह आपसे में टकराये नहीं। आसानी से उबल जाये। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उतना हीं पानी डालें, जिसमें अंडा डूब जाये। ज्यादा पानी डालने से समय की बर्बादी होती है।
मध्यम आंच पर उबाले अंडा: अंडे को हमेशा मध्यम आंच पर उबालना चाहिए। न तो आंच ज्यादा हो और न हीं कम। पानी में उबाल आने के बाद एक-एक कर अंडे को सर्तकर्ता से डालें, ताकि टूटे नहीं।
अच्छी तरह से उबले हुए अंडे का बीच का हिस्सा चमकदार होना चाहिए। यह पीला या पाउडर जैसा नहीं होना चाहिए। इसके आसपास हरा रंग नजर नहीं आना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो मान लेना चाहिए कि अंडा जरूरत से ज्यादा उबल गया है।

