भारतीय बाजार में सेकेंड हैंड बाइक्स की काफी डिमांड रहती है। वे लोग जिनका बजट कम है और नई बाइक खरीदने में असमर्थ हैं तो पुरानी बाइक खरीदकर अपनी जरूरत पूरा कर सकते हैं। पुरानी बाइक खरीदने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं क्योंकि हर कोई चाहता है कि मेहनत की कमाई के बदले बेहतरीन बाइक मिले।
जब कोई पहली बार पुरानी बाइक खरीदने का विचार करता है तो उसके मन में कई प्रश्न जरूर आते हैं। ग्राहक असमंजस की स्थिति में रहते हैं। बाजार में मौजूद कई विकल्पों के चलते ये असमंजस पैदा होता है। अगर आप भी इस तरह के असमंजस में हैं तो कमर्शियल वेबसाइट Droom.in के जरिए अपनी पसंदीदा पुरानी बाइक खरीद सकते हैं। यहां आपको 35 से 40 हजार रुपये की रेंज में बाइक मिल जाएगी। ये हैं कुछ विकल्प:-
TVS Apache RTR 160: इस बाइक का 2012 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 52,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 60 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 160 सीसी का इंजन लगा है जो कि 15.2 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 32,000 रुपये रखी गई है।
Yamaha FZ S V 2.0 150cc: इस बाइक का 2014 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 25,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 58 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 149 सीसी का इंजन लगा है जो कि 13 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 35,000 रुपये रखी गई है।
Bajaj Platina Alloy ES-100cc: इस बाइक का 2018 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 6,400 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 104 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 99सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.20 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 38,000 रुपये रखी गई है।
नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।