UMANG App: क्या आप जानते हैं कि अब आप अपने यूएएन (UAN) को आधार नंबर के साथ उमंग एप (UMANG App) के जरिए लिंक कर सकते हैं। उमंग एप यूजर्स को यह ऑप्शन देता है। लेकिन हम से कई लोगों को इस बारे में पता नहीं होता और अगर पता होता भी है तो इसे कैसे लिंक करते हैं इसके बारे में जानकारी नहीं होती।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) यूएएन को उमंग एप के जरिए आधार से लिंक करने की सुविधा देता है। मालूम हो कि उमंग एक मोबाइल एप है जिसके जरिए यूजर्स केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं को लाभ उठा सकते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर अलग-अलग सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
इसके जरिए आप कर्मचारी भविष्य निधि, पैन, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल बिल पेमेंट, बिजली बिल पेमेंट इत्यादी सारे काम कर सकते हैं। यह एप्प इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) द्वारा विकसित किया गया है।
[bc_video video_id=”6021499901001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
उमंग ऐप का उपयोग कर अपने आधार को पीएफ खाते से जोड़ने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें:
1. सबसे पहले उमंग एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल आईओएस से डाउनलोड करें।
2. ईपीएफओ लिंक को सेल्केटर करें।
3. eKYC सर्विस को सेलेक्ट करें।
4. ‘Aadhaar Seeding’ को सेलेक्ट करें और यूएएन नंबर को नोट करके रखें।
5. यूएएन नंबर डालें।
6. इसके बाद आपको यूएएन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी का इस्तेमाल कर अपनी आधार डिटेल और अन्य सूचनाएं भरें। इसके बाद आपका आधार आपके यूएएन नंबर से लिंक हो जाएगा।