छुट्टी का इंतज़ार किसे नहीं होता है? हर सरकारी \ प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एम्प्लॉई को छुट्टी चाहिए होती है। घूमने का प्लान बनाने के लिए हर कोई कैलेंडर खंगालता है, छुट्टी देखता है। यह काम हम आपके लिए थोड़ा आसान कर देते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं तो सरकारी कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर के महीने में कई छुट्टियां हासिल कर सकते हैं। इस महीने में आने वाले दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों के अलावा भी कई छुट्टियां हैं। आप इस आर्टिकल में इन छुट्टियों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश : किन छुट्टियों का उठा सकते हैं फायदा?

उत्तर प्रदेश के सरकारी कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर में इन छुट्टियों का फायदा ले सकते हैं:

गांधी जयंती : 2 अक्टूबर

दशहरा : 12 अक्टूबर

दीपावली : 31 अक्टूबर

अक्टूबर में इन तीन दिनों में सरकारी कैलेंडर के हिसाब से यह त्योहारी छुट्टियां हैं। 2 अक्टूबर को बुधवार है, 12 अक्टूबर को शनिवार है और 31 अक्टूबर को गुरुवार है। यह तीन छुट्टियां स्टूडेंट्स, कर्मचारी सभी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूलों में अलग-अलग तारीखों की छुट्टियों होती हैं। प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां सभी अपने हिसाब से देते हैं।

UP Roadways Free Journey: इन 9 कैटेगरी के लोग यूपी रोडवेज में कर सकते हैं मुफ्त यात्रा, इन्हें साथ में एक सहयात्री ले जाने की भी इजाजत

अक्टूबर में निर्बन्धित अवकाश (Restricted Holidays):

महाराजा अग्रेसन जयंती : 3 अक्टूबर

दशहरा (महाष्टमी) : 11 अक्टूबर

महर्षि वाल्मीकि जयंती : 17 अक्टूबर

नरक चतुर्दर्शी : 30 अक्टूबर

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती : 31 अक्टूबर

प्रत्येक कर्मचारी निर्बन्धित अवकाश (Restricted Holidays) के तहत किन्ही दो छुट्टियां ले सकता है, यह उसके ऊपर है कि वह किस तारीख को छुट्टी लेना चाहता है। शनिवार-इतवार के अलावा दो उसकी दो छुट्टी मंजूर की जा सकती हैं।