आधार कार्ड एक बेहद ही महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज में से एक माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एक यूजर की कई निजी जानकारियां दर्ज होती हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआई़डीएआई) द्वारा जारी होने वाले आधार को लेकर अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर आधार में किसी तरह का अपडेशन करवाना है तो यूजर्स को समझ नहीं आता कि वे क्या करें और किस तरह करें?
बार-बार आधार केंद्र जाकर छोटी-छोटी सूचनाएं लेना भी काफी ऊर्जा खपाने वाला होता है और समय की बर्बादी अलग होती है। लेकिन क्या आपको पता है यूआईडीएआई यूजर्स को घर बैठे कॉलिंग के माध्यम से सारी सूचनाएं पहुंचाता है।
यूआईडीएआई के हेल्पलाइन मंबर 1947 पर कॉल कर जानकारी घर बैठे हासिल की जा सकती है। यूआईडीएआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। यूआईडीएआई के मुताबिक यूजर्स इस नंबर पर कॉल करने के बाद 12 भाषाओं में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी पसंदीदा भाषा को चुनना होता है।
वहीं आप आधार ऑनलाइन सेवाओं के लिए mAadhaar एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। एप में आपको आधार डाउनलोड करना, उसका स्टेट चेक करना, आधार रिप्रिंड के लिए ऑर्डर देना और आधार केंद्र लोकेट (पता मालूम करना) करना आदि जुड़ी सेवाएं मिलेंगी।
एप Android के ‘गूगल प्ले’ के साथ ios के AppStore पर उपलब्ध हैं। इन दोनों ही प्लैटफॉर्म्स पर नया एप डालने के लिए आप ये लिंक इस्तेमाल कर सकते हैं:
Android- https://tinyurl.com/yx32kkeq
iOS- https://tinyurl.com/taj87tg