EPFO PF Online Claim: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) को मॉनिटर करता है। ईपीएएओ कई सेवाएं ऑनलाइन ऑफर करता है। इन सेवाओं को इस्तेमाल करने के लिए ईपीएफओ के सदस्य का यूएएन एक्टिव होना चाहिए। ईपीएफ और ईपीएस के लिए नॉमिनेशन, ऑनलाइन क्लेम फाइल करना आदि शामिल हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास समय की बेहद कमी रहती है।
नौकरी पेशा करने वालों के लिए तो समय की और ज्यादा कमी होती है। ऐसे में हम पीएफ दफ्तर जाए बिना भी अपना पीएफ निकाल सकते हैं। कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं वहीं कुछ को जानकारी है भी तो ऑनलाइन पैसा निकालने का तरीका नहीं पता। आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं।
इसके लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर कुछ स्टेप्स को फॉलो कर आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपना पीएफ क्लेम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका:-
1. ईपीएफओ ईपीएफ खातों से आंशिक निकासी की अनुमति देता है। यह निकासी घर के निर्माण, ऋण की अदायगी, दो महीने के लिए सैलरी न मिलने, खुद की/ बेटी/ बेटे/ भाई की शादी के लिए की जा सकती है।
2. इस सेवा को इस्तेमाल करने के लिए ईपीएफओ के सदस्य का यूएएन एक्टिव होना चाहिए।
3. ईपीएफओ पोर्टल (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाकर ऑनलाइन सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद क्लेम फॉर्म को भरना होगा। इसमें अपने बैंक अकाउंट के लास्ट डिजिट भरने के बाद ‘Proceed For Online Claim’ पर क्लिक करना होगा।
5. नए टैब में यूजर को ईपीएएफ क्लेम से जुड़ी डिटेल भरनी होगी। पैसा निकाले की वजह और कितना अमाउंट निकालना चाहते हैं इसकी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आपको चेक और पासबुक की स्कैन्ड कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
6. सभी डिटेल को भरने के बाद यूजर को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा। इसे दर्ज करने के बाद आपका क्लेम दर्ज कर लिया जाएगा।
7. इसके बाद वेबसाइट पर ‘online service’ पर जाकर आप ‘claim status’ पर क्लिक करके अपने क्लेम की जानकारी हासिल कर सकते हैं।