BANK HOLIDAYS OCTOBER: अगले महीने लगभग 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने त्योहारों के वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी के अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। अगर आप अगर कोई जरूर काम करवाना चाहते हैं तो पहले सुनिश्चित कर लें कि आपको जिस बैंक में काम है वह खुला भी है या नहीं। ऐसा करना आपको परेशानी से बचाएगा।
गौरतलब है कि त्योहारी सीजन होने की वजह से आपको कैश की भी जरूरत होती है। ऐसे में बैंक से जुड़े वित्तीय लेन-देन करना भी अहम है। इसलिए आपको अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़े काम छुट्टियों को ध्यान में रखकर करने होंगे। बेहतर यह भी है कि जितना जल्दी हो सके बैंकों से संबंधित पैसों के जरूरी कामकाज को पहले ही निपटा लें।
वहीं अगर आप अलगे महीने बैंक में जाकर अपना काम करवाना चाहता हैं तो इन तारीखों के लिए प्लान न करें। सबसे पहली छुट्टी महीने की शुरुआत में ही 2 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन गांधी जयंती है। इसके बाद 6 तारीख को रविवार और 7 को नवमी और 8 तारीख को दशहरा होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
इसके 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार है और 13 अक्टूबर को रविवार है। इस वजह से 2 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर को रविवार वाले दिन भी बैंक बंद रहेगा। वहीं महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से 26 अक्टूबर को बैंक बंद रहेगा। वहीं महीने के आखिर में भी भी चार छुट्टिया हैं।
1 अक्टूबर को सिक्किम में बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। 5 अक्टूबर को दुर्गा पूर्जा/ महा सप्तमी के अवसर पर त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। 7 अक्टूबर को महा नवमी/ आयुध पूजा/ दुर्गा पूजा (दसैन) के मौके पर त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
बात करें 8 अक्टूबर की तो इस दिन दशहरा/ विजयादशमी/ दुर्गा पूजा (दसैन)/ दशहरा के अवसर पर मणिपुर को छोड़कर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 18 अक्टूबर को कटि बिहू त्योहार की वजह से असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 28 अक्टूबर को दिवाली की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 29 अक्टूबर को भाई दूज के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं नीनगोल चकोओउबा के मौके पर 30 अक्टूबर को मणिपुर तो 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।