बैंक में पैसा जमा करने से पहले ग्राहकों को एक स्लिप को भरना होता है। इस स्लिप में कई ऐसी जानकारियां होती हैं जिन्हें सही से दर्ज करना होता है। अगर आप इन्हें लापरवाही के साथ भरते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। इस स्लिप में दी गई जानकारी के आधार पर ही आपके या किसी अन्य के खाते में पैसा जमा किया जाता है।
स्लिप में मांगी गई जानकारियों में अकाउंट नंबर, अमाउंट, कैश जमा करने की डेट, आपका अकाउंट किस ब्रांच में है वो लिख दें। इसके अलावा किस ब्रांच में पैसा जमा कर रहे हैं इसकी जानकारी दर्ज करनी होगी। अगर आप इनमें से कोई भी जानकारी को गलत भरते हैं तो आपका काम अटक सकता है और बैंक अधिकारी आपसे स्लिप दोबारा भरने के लिए कह सकते हैं।
वहीं आपने सारी जानकारियां सही भरी हैं लेकिन सिर्फ अकाउंट नंबर गलत दर्ज कर दिया है तो ऐसे में आप जिस खाते में पैसा डालना चाहती हैं पैसा उस खाते में ट्रांसफर न होकर किसी और खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। और जब आपको इस बात का पता लगे तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क साधना चाहिए। बैंक को ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी दें। बैंक आपके पैसे को गलत खाते से सही खाते में लौटाने के लिए जिम्मेदार है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के मुताबिक ग्राहकों को गलती से ट्रांसफर हुआ पैसा वापस दिया जाता है। इसके लिए उस व्यक्ति से बैंक संपर्क करते हैं और जानकारी देते हैं कि उसके खाते में गलती से पैसा ट्रांसफर हुआ है। व्यक्ति की सहमति के बाद ही पैसा निकाला जाता है।