Aadhaar Address Update Status: आधार हमारी पहचान को साबित करने वाले सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। आधार पर हमें हमेशा सही जानकारियों को ही जोड़कर रखना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है कि हम अपना घर बदल लेते हैं मगर अपने आधार पर वहीं एड्रेस रहता है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो नौकरीपेशा हैं या स्टूडेट्स हैं। हालांकि वह अपने एड्रेस को ऑनलाइन माध्यम से बदलने के लिए आवेदन भी कर लेते हैं लेकिन उन्हें यह पता नहीं लगता कि उनके आवेदन का स्टेट्स क्या है।

इसी समस्या को दूर करने के लिए यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने अपनी नई आधार एप (mAadhaa) में एक नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर का नाम ‘Check All Status’ है। mAadhaar एप पर इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको ‘Address Update Status’ नजर आएगा। यहां पर आपको अपने एड्रेस अपडेट का स्टेट्स का पता लग जाएगा। एड्रेस अपडेट होने में कितने टाइम लगेगा और यह कबतक हो जाएगा यह सारी जानकारी आपको इस एप के जरिए ही पता लग जाएंगी।

बता दें कि इस एप आधार संबंधी 35 सेवाएं दी जा रही हैं, जिनमें आधार डाउनलोड करना, आधार रिप्रिंड के लिए ऑर्डर देना और आधार केंद्र लोकेट (पता मालूम करना) करना आदि शामिल है। इस एप को आप एंड्रायड के ‘गूगल प्ले’ के साथ आईओएस के एप स्टोर पर भी दी है। इस एप में यूजर्स अपनी सहुलियत के मुताबिक भाषा का चुनाव कर सकते हैं। एप को आप 13 भारतीय भाषाओं के जरिए संचालित कर सकते हैं।