Aadhaar: बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। इसके लिए हमें अपने बैंक अकाउंट को आधार नंबर से इंटरलिंक करना होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इंटरलिंकिंग के बाद भी आधार से बैंक अकाउंट लिंक नहीं होता। हम बैंक जाकर इंटरलिंक न होने की वजह पता कर सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सभी सूचनाएं देने के बाद भी इंटरलिंकिंग नहीं हो पाती। अब बार-बार बैंक जाकर इसका पता लगाना परेशानियों से भरा होता है।
हम घर पर बैठकर भी आधार लिंकिंग का स्टेटस नहीं पता लगा सकते हैं। हमारा खाता आधार से लिंक हुआ है या नहीं इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है। यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने इसका पता लगाने के लिए अपनी साइट पर विकल्प दिया है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में:-
1. आधार की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uidai.gov.in पर जाएं।
2. ‘Check Aadhaar & Bank Account Linking Status’ पर क्लिक करें।
3. 12 डिजीट वाला आधार नंबर या फिर 16 डिजीट की वर्चुअल आई और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें। इस डिटेल को भरने के बाद आधार डेटाबेस पर दर्ज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा।
4. ओटीपी भरें और ‘Login’ पर किल्क करें। याद रहें जो ओटीपी आपको मिलेगी वह सिर्फ 10 मिनट के लिए ही मान्य होगी।
5. लॉगिन सफल होने पर वेबसाइट दिखाती है कि आपका आधार नंबर सफलतापूर्वक मैप किया गया है या नहीं।