7th Pay Commission, 7th CPC Latest News, Government Employees: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए 50 फीसदी क्षमता तय कर दी है। 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे और 50 फीसदी कर्मचारी कार्यालय आएंगे। इस संबंध में अधिकारियों से रोस्टर तैयार करने के लिए कह दिया गया है। मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कई कर्मचारी कोरोना की चपेट में आने के बाद संक्रमण पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद ही सरकरा ने यह अहम फैसला लिया है।
वहीं कोरोना संकट के बीच ही केंद्र और राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए हाल में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों का असर कर्मचारियों पर हो रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा त्रिपुरा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए राहत भरे फैसले लिए हैं।
सबसे पहले बात केंद्रीय कर्मियों की तो इन्हें महंगाई भत्ते (डीए) पर राहत दी गई है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक लाभार्थियों को डीए का पूरा फायदा 1 जुलाई से मिलने लगेगा। डीए की लंबित तीनों किस्तों का भुगातन 1 जुलाई, 2021 से शुरू होगा। कर्मचारियों का डीए कोरोना के चलते पिछले साल से रुका हुआ है।
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए एक दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि प्राइवेट कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को भी वैक्सीनेशन के लिए एक दिन की छुट्टी मिलेगी।
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए 7वें वेतनमान का हिसाब चुकता कर दिया गया है। इसके तहत एरियर की तीसरी किस्त की 75 प्रतिशत रकम होली से पहले जारी की गई है। वहीं त्रिपुरा सरकार ने कर्मियों और पेंशनभोगियों के डीए में 1 मार्च 2021 से बढ़ोतरी का एलान किया है। कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स के लिए डीए में 3 फीसदी वृद्धि हुई है। बात करें तेलंगाना की तो कर्मचारीयों के वेतन में 30% वृद्धि की घोषणा की गई है।
इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र बढ़ाकर 61 वर्ष करने का एलान किया गया है। वहीं तेलंगाना की तो कर्मचारीयों के वेतन में 30% वृद्धि की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र बढ़ाकर 61 वर्ष करने का एलान किया गया है।