केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में एकबार फिर जल्द इजाफा हो सकता है। केंद्र सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) एकबार फिर बढ़ाएगी। हाल में सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। यह बढ़ोत्तरी बीते डेढ़ साल से अटके डीए पर थी।
कोरोना और लॉकडाउन के चलते सरकार ने मार्च 2020 से जून 2021 तक के लिए डीए बढ़ोत्तरी पर रोक लगाई हुई थी। इस डेडलाइन के खत्म होने के बाद सरकार ने ने डीए को 17 फीसदी से 28 फीसदी कर दिया।
7th Pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 17 से बढ़कर 28%
हालांकि एकबार फिर से डीए बढ़ोत्तरी संभव है और माना जा रहा है कि कर्मचारियों को कम से कम 3 फीसदी डीए इजाफा मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जून 2021 का डीए अभी तय नहीं हुआ है। 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी इसलिए माना जा रही है क्योंकि जनवरी 2021 से मई 2021 तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) के आंकड़ों से इसके संकेत मिले हैं। अगर सरकार यह फैसला लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा।
मालूम हो कि डीए पर एआईसीपीआई अनुशंसा के बाद इनपर फैसला लिया जाता है। सरकार साल में दो बार डीए बढ़ोत्तरी करती है। यह बढ़ोत्तरी हर छमाही में होती है। यानी इस साल की दूसरी छमाई के लिए डीए बढ़ोत्तरी देय है।