7th Pay Commission, 7th CPC Latest News, UP Government Employees: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए एक दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि प्राइवेट कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को भी वैक्सीनेशन के लिए एक दिन की छुट्टी मिलेगी।
सरकार ने कहा है कि प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी सरकारी कर्मचारियों की तरह ही छुट्टी की व्यवस्था की जाए। सरकार ने वैक्सीनेशन के दिन छुट्टी देने का निर्देश दिया है।
वैक्सीनेशन को लेकर उम्मीद से कम उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को छुट्टी देने के सरकार के इस फैसले से वैक्सीनेशन के लिए उत्साह बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार के इस फैसले से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी आती ह है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद अब कई कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए कोरोना वैक्सीन का खर्च उठाने की योजना बना रही हैं। कर्मचारियों और उनके परिवारों को इस महामारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन का खर्च उठाने वाली कंपनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इन सरकारी महिला कर्मचारियों को मिला ये फायदा
दिल्ली के बाद पंजाब में भी महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था लागू होगी गई है। खास बात यह है कि सरकारी महिला कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। पंजाब सरकार की महिला कर्मचारी जो चंडीगढ़ में रहती हैं भी इस सुविधा का फायदा उठा सकती हैं। चाहे वे किसी भी उम्र वर्ग या आमदन मापदंड में आती हों।