परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म Namaste England का नया गाना हाल ही में सामने आया। इस गाने में परिणीति रेड कलर का वन साइड ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन फिल्म के इस गाने में परिणीति कि ड्रेस में कुछ खास बात है जो कि गौर करने पर पता चलती है। दरअसल, इस गाने में जो परिणीति ने रेड ड्रेस पहना है, उसे गाने के किसी फ्रेम में उनके सीधे कंधे पर तो कभी उल्टे कंधे पर देखा जाता है। ऐसे में ये देखकर काफी हैरानी होती है कि परिणीति की ड्रेस के साथ आखिर ऐसे कैसे हो रहा है।
गाना अर्जुन कपूर के साथ शुरू होता है, जिसमें जसमीत यानी परिणीति भी उनके साथ दिखाई देती हैं। यहां परिणीति की ड्रेस उनके लेफ्ट कंधे पर दिखाई देती है। वहीं एक मिनट के बाद एक्ट्रेस का ये ड्रेस सीधे कंधे पर आ जाता है। आपको बता दें, परिणीति की ड्रेस के लेफ्ट राइट का ये मामला 1.08, 1.13, 1.24 और 1.31 में अच्छे से देखा जा सकता है। देखने में ये ऐसे लग रहा है कि परिणीति ने इन फ्रेम्स में अलग-अलग कंधों पर ही ड्रेस डाली है। लेकिन आपको बता दें, ऐसा नहीं है। यह सेम वन शोल्डर ड्रेस है। दरअसल, इस गाने को फिल्माने के बाद गाने के फ्रेम्स को फ्लिप किया गया है। इस वजह से परिणीति कि ड्रेस कभी राइट तो कभी लेफ्ट कंधे पर पहुंच जाती है।
बता दें, परिणीति के साथ अर्जुन इस फिल्म में एक बार फिर से धमाल मचाने वाले हैं। इससे पहले भी परिणीति और अर्जुन अपनी डेब्यू फिल्म ‘इशकजादे’ में साथ नजर आ चुके हैं। दर्शकों ने अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से परिणीति और अर्जुन साथ नजर आ रहे हैं। बताते चलें, ये फिल्म अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सिक्वल है।
