विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में शुमार है। अनुष्का और विराट अक्सर एक साथ हैंगआउट करते हुए  स्पॉट होते रहते हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी होने के बावजूद भी अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर आईपीएल की टीम आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए बेंगलुरु पहुंची हैं। बता दें कि विराट कोहली टीम आरसीबी के कप्तान हैं।

अनुष्का शर्मा बेंगलुरु अपने पति को चीयर करने के लिए पहुंची हैं। अनुष्का और विराट को एक होटल के बाहर स्पॉट किया गया, हालांकि दोनों बेहद जल्दी में नजर आए और फौरन गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।

https://www.instagram.com/p/BhZSZqMAAlh/?

https://www.instagram.com/p/BhZJGlUA4P6/?

हाल ही में अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया के कैमरे में कैप्चर हुई थीं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। मेहंदी और सगाई का फंक्शन इटली में ही आयोजित किया गया था। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार को लोग ही शरीक हुए थे, हालांकि बाद में ‘विरुष्का’ ने अपने दोस्तों और सहकर्मियों के लिए मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन होस्ट किया था। रिसेप्शन में बॉलीवुड के साथ  राजनीति से भी जुड़ी दिग्गज हस्तियां शरीक हुई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

Diana Nagoyeva, Diana Nagoyeva pics, Diana Nagoyeva photos, Diana Nagoyeva pictures, Miss Russia 2018 Contestant, Miss Russia 2018 Contestant pics, Miss Russia 2018 Contestant photos, Miss Russia 2018 Contestant pictures, Diana Nagoyeva Has Received Threat, Diana Nagoyeva threat, Threat of Killing, Threat of Killing to diana, Killing For Wearing Bikini, photo gallery

https://www.jansatta.com/entertainment/