टीवी न्यूज में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है कि वो लोगों के निशान पर आ ही जाता है। फिर चाहे वो बाथटब में लेटक श्रीदेवी की मौत की रिपोर्टिंग हो या फिर सेना की ड्रेस में एंकर का पाकिस्तान को ललकारना। ऐसे ही एक मामले में जी न्यूज को सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल से बजट कवरेज प्रोग्राम का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में जी न्यूज ने देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को मां लक्ष्मी के गेटअप में धन की वर्षा करते हुए दर्शाया है। अमूमन तौर पर देखा जाए तो देवी लक्ष्मी के 4 हाथ होते हैं लेकिन इस प्रोमो वीडियो में उनके 8 हाथ दर्शाए गए हैं। ये आठों हाथ बजट के जरूरी 8 सेक्टर्स की तरफ इशारा कर रहे हैं। ये वीडियो कई लोगों को नागवार गुजरा। ऐसे लोगों ने चैनल के साथ ही सुधीर चौधरी की भी खिंचाई शुरू कर दी। लोग लिखने लगे कि अब कहां है वो हिंदू धर्म के ठेकेदार..अब क्यों नहीं हल्ला मचा रहे?

https://twitter.com/Mumbaichamulgaa/status/1146322066267766784

कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि टीआरपी के लिए किसी भी हद तक जाने का चलन सा बन गया है। इसी दौड़ में लोग ऐसी ही हरकते करते हैं। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि भगवान के नाम पर सब बिकता है यहां।

https://twitter.com/RoflKhera/status/1146301367956512768

https://twitter.com/ColourOfBravery/status/1146321188181823488

बहुत से यूजर्स इस प्रोमो पर मजे भी ले रहे हैं। ये लोग लिख रहे हैं कि ये तो क्रिएटिविटी की हद है। वहीं कुछ यूजर्स चैनल के संपादक पर तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि आपसे यही उम्मीद भी थी। इतना ही नहीं इस क्रिएटिविटी पर तमाम तरह के फनी मीम्स भी लोग शेयर कर रहे हैं।

https://twitter.com/rupasubramanya/status/1146356329495322624

https://twitter.com/Aphrodite_9090/status/1146519075901755392