सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। सोचिए की आप 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किसी जगह पहुंचने के लिए गाड़ी चला रहे हो और अचानक से आपको अपने कार की बोनट से एक बड़ा काला सा सांप निकलता हुआ दिखाई दे। यह कोई काल्पनिक स्थिति नहीं है बल्कि सच में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक महिला के सामने कुछ ऐसी स्थिति आ गई है। Mundoo Island Station ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट 3 जनवरी को एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली सेली गुरुंडी ने अपना दहशत भरा अनुभव शेयर किया। महिला ने बताया कि वह 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एडिलेड से मुंडु आइलैंड स्टेशन की ओर से जा रही थी। अचानक से उसे बोनट के सामने से सांप निकलता हुए दिखाई दिया। महिला ने कहा इसे देखकर वह डर गई और उसकी आंखों के सामने अंधेरा जैसा छा गया।
महिला ने इस घटना का वीडियोल भी बनाया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेजी से गाड़ी दौड़ रही है ठीक उसी समय गाड़ी के बोनट के सांप का मुंह का निकलता हुआ दिखाई देता है। जिसे देखकर महिला हैरान रह जाती है। महिला ने बताया कि जहरीले सांप को देखकर उसे डर के मारे दिन में तारे नजर आने लगे। वीडियो में आगे नजर आ रहा है कि सांप धीरे-धीरे बोनट से बाहर आता है। सांप काले और लाल रंग का दिखाई दे रहा है। वह बार-बार अपनी जीभ बाहर और अंदर करता है। आइलैंड स्टेशन पहुंचकर महिला ने गाड़ी को छोड़ दिया ताकि सांप खुद बा खुद बाहर निकल जाए। इस वीडियो को फेसबुक पर अब तक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर और करीब 1300 लोगों ने इसे लाइक किया है।
गौरतलब है कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक प्लेन में सांप निकल आया था। इसे देखकर लोग हैरान रह गए और फ्लाइट के अंदर अफरातफरी मच गई।
देंखे वीडियो:
