महंगे सामान खरीदना और उसका उपयोग करना कई लोगों का शौक होता है, हालांकि उसे संभालना सबके बस की बात नहीं होती है। अमेरिका के मिशिगन में एक महिला अपने महंगे एप्पल वॉच के चक्कर में एक टॉयलेट में बुरी तरफ फंस गई। उसके चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस आई तब जाकर महिला की जान बच पाई।
शौचालय के नीचले हिस्से में उतर गई महिला, बुरी तरह फंसी
महिला घूमने निकली थी इसलिए दौरान एक वह आउटहाउस शौचालय का उपयोग करने गई। उसकी एप्पल घड़ी शौचालय में गिर गई। अब महिला घड़ी को खोजने और वापस पाने की तमाम कोशिशें करने लगी और वह शौचालय में बुरी तरह फंस गई। अंत में जब महिला बाहर नहीं निकल पाई तो वह चीखने लगी।
महिला की चीख सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना
महिला शौचालय के निचले हिस्से में उतर गई थी, जहां से वह नहीं निकल पा रही थी। आस-पास के लोगों ने जब उसके चीखने की आवाज सुनी तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो स्थिति देखकर हैरान रह गई। दरअसल आउटहाउस टॉयलेट के नीचे एक गड्ढा होता है, महिला घड़ी को खोजने के लिए उसमें उतर गई थी और बाहर नहीं निकल पा रही थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि एप्पल घड़ी टॉयलेट में गिर गई थी, जिसे खोजने के लिए वह गड्ढे में उतर गई थी और फंस गई। पुलिस ने महिला को एक बेल्ट के सहारे खींचकर बाहर निकाला, तब जाकर उसकी जान बच पाई।
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है, ‘यदि आउटहाउस शौचालय में कोई वस्तु खो देते हैं या गिर जाती है, तो अंदर जाने का प्रयास न करें। इससे गंभीर चोट लग सकती है।’ गनीमत यह थी कि महिला के चीखने की आवाज कुछ लोगों ने सुन ली, वरना उसकी जान भी जा सकती थी।