अक्सर सुनने में आता है कि किसी कैब चालक ने अपनी महिला सवारी के साथ बदसलूकी की। लेकिन कभी-कभी कुछ खबरें ऐसी आती हैं जो इसकी बिल्कुल विपरीत होती हैं। मतलब कि कोई महिला सवारी अपने कैब ड्राइवर के साथ गलत काम कर दे। पिछले कुछ सुमय से सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक लड़की कैब के अंदर ऐसी करतूत कर बैठती है जिससे उसे दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उसकी इस हरकत पर खरी-खोटी सुना रहे हैं। ये मामला अमेरिका के ब्रुकलिन का बताया जा रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कैब में पीछे की सीट पर दो लड़कियां और एक लड़का बैठा हुआ है और ड्राइवर कैब चला रहा है। कुछ ही देर में बीच में बैठी हुई लड़की कैब में रखे टिप बॉक्स में से पैसे चुरा लेती है और एक जगह कैब रुकने पर तीनों सवारी चुपचाप कैब से निकल कर भाग जाते हैं।
इस लड़की की यह शर्मनाक हरकत कैब में लगे कैमरे में कैद हो गई। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लड़की को पहचान लिया गया। लड़की का नाम गैब्रिएल कैनालेस बताया जा रहा है। अमेरिकन मीडिया के मुताबिक, ड्राइवर ने इस घटना की जानकारी अपनी कंपनी को दी। कैब उबर कंपनी की थी। उबर ने उस लड़की का नाम काली सूची में डाल दिया है और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यूट्यूब पर इस वीडियो को लगभग दस लाख लोग देख चुके हैं।
