एनआरआई पति द्वारा छोड़े जाने से दुखी पंजाब की रहने वाली एक महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मदद की गुहार लगाई है। उसने स्वराज से पति को वापस भारत लाने का अनुरोध किया है। पंजाब पुलिस ने चंददीप कौर नाम की महिला के पति रमनदीप सिंह को घोषित अपराधी डिक्लेयर किया है। महिला की स्वराज से अपील है कि है कि वह चाहती है ऐसा उदाहरण सेट किया जाए की दोबारा कोई और एनआरआई अपनी पत्नी को धोखा देने की गलती न करे। महिला ने बताया कि उसका पति पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है और वर्तमान में न्यूजीलैंड में रह रहा है।

महिला चाहती है उसके पति का पासपोर्ट रद्द किया जाए। साथ ही ऐसा उदाहरण पेश किया जाए कि कोई भी दूसरा एनआरआई अपने पत्नी के साथ धोखा करने की हिम्मत नहीं करे। ऐसे लोगों के लिए कड़े कानून बनना चाहिए। महिला ने विदेश मंत्री को ट्वीट किया है, जिसमें उसने अपने हाथ में तख्ती ली हुई है। जिस पर पति को वापस लाने की मांग की गई है। इसके साथ उसने दो पेज का लेटर भी स्वराज के नाम लिखा है। महिला ने बताया कि उसकी रमनदीप से साल 2015 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन तक रमनदीप भारत में रहा उसके बाद वापस न्यूजीलैंड चला गया। वह साल 2010 से न्यूजीलैंड में रह रहा है और अकाउंटेंट के तौर पर काम कर रहा है।

https://twitter.com/ChandDeepKaur1/status/850608088855920640

शादी के कुछ दिनों बाद रमनदीप और उसका परिवार मुझे प्रताड़ित करते रहे और मुझे घर छोड़ने के लिए मजबूर करते थे। मुझे पूरा भरोसा हो गया कि यह शादी सिर्फ मेरा शारीरिक शोषण करने के लिए हुआ है। हालांकि मैं अपनी शादी को बचाने के लिए सारी प्रताड़नाएं झेलती रही। मुझे उम्मीद की थी कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। मैं अपनी पति के साथ न्यूजीलैंड जाकर रहना चाहती थी। साल 2015 में रमन दीप वापस भारत आया और कुछ दिन बाद वापस न्यूजीलैंड चला गया। मैं कुछ दिन अपने ससुरालवालों के साथ दिल्ली में रही और कुछ दिन बाद ही उन्होंने मुझे मेरे माता-पिता के यहां छोड़ दिया। जिसके बाद मैंने बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरे फोन का कोई जवाब नहीं दिया। रमनदीप ने भी मेरा फोन उठाना बंद कर दिया।