महिला बीमार पड़ी, उसने मैनेजर को लगा कि वह छुट्टी लेने के लिए बीमारी का बहाना बना रही है। बॉस ने उसे छुट्टी देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला को मजबूरी में ऑफिस जाना पड़ा। वह जैसे-तैसे ऑफिस तो चली गई लेकिन ड्यूटी के समय ही उसकी मौत हो गई। मामला थाईलैंड के सुखोथाई प्रांत का है। लोगों को जैसे ही इस खबर के बारे में जानकारी मिली सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, महिला कर्मचारी ने एक दिन की छुट्टी मांगी थी लेकिन मैनेजर ने नहीं दी। मैनेजर को लगा कि महिला कर्मचारी बहाना बना रही है। महिला काम पर तो आई मगर ड्यूटी के समय ही उसकी मौत हो गई। थाईलैंड के सुखोथाई से यह खबर धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
कथित तौर पर महिला काम के समय ही बेहोश हो गई थी और बाद में उसकी जान चली गई। कर्मचारी की मौत का मामला अब सुर्खियां बटोर रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाना शुरु कर दिया है। लोगों का कहना है कि महिला को न्याय मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर कर्मचारियों के शोषण की कहानी खूब शेयर हो रही है।
महिला कर्मचारी की पहचान साल की May के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला मुआंग जिले में बंग पु औद्योगिक एस्टेट में एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में कर्मचारी थी। फेसबुक पेज पर महिला ने सहकर्मियों ने ग्रुप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कंपनी की मैनेजर ने उसे सिक लीव की छुट्टी नहीं दी थी। मैनेजर को महिला ने जब अपनी परेशानी बताई तो उसने मेडिकल सर्टिफिकेट लाने को कहा। कथित तौर पर बीमारी के समय काम करते समय उसकी मौत हो गई।
पूरा मामला क्या है?
में की कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने दावा किया कि पीड़िता के बड़ी आंत में सूजन का पता चला था। उसने 5 से 9 सितंबर तक मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ छुट्टी ली थी। वह 4 दिन अस्पताल में भर्ती रही थी। अस्पताल से छूटने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसने दो दिन की छुट्टी लेने की कोशिश की मगर उसे लीव नहीं मिली।
उसने मैनेजर से छुट्टी मांगी। उसने बताया था कि उसकी हालत खराब हो गई थी। मैनेजर ने उससे कहा कि उसे ऑफिस आकर एक और मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा। महिला के दोस्तों ने के अनुसार, बीमार होने से पहले उसने कभी मेडिकल लीव नहीं ली थी। उसे नौकरी जाने के डर था, वह ऑफिस आने के बाद 20 मिनट में बेहोश होकर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, तत्काल सर्जरी हुई मगर शनिवार को उसे मृत घोषित कर दिया गया।