Winter Solstice 2018 Google Doodle: गूगल ने आज (21 दिसंबर) अपना डूडल विंटर सोलस्टिस (Winter Solstice) को समर्पित किया है। विंटर सोलस्टिस के दौरान रातें लंबी और दिन छोटे होने हैं। डूडल में एक कार्टून कैरेक्टर को बर्फीले मौसम में मस्ती करते और नृत्य करते दिखाया गया था।

वहीं, आज के दिन सूर्य पृथ्वी से खासा दूर होता है, जबकि चांद की रोशनी देर तक पड़ती है। चीन में तो लोग आज के दिन डोंगजी महोत्सव (Dongzhi Festival) मनाते हैं। वे इस दौरान खाने में राइस बॉल्स बनाते हैं और ठंड की शुरुआत का लुत्फ उठाते हैं।

Live Blog

16:38 (IST)21 Dec 2018
5,000 साल पुराने कब्रिस्तान में जाते हैं लोग

आयरलैंड में लोग सोलस्टाइस से कुछ दिन पहले 5 हजार पुराने कब्रिस्तान में जमा होते हैं जहां वो कब्रिस्तान में सूर्य के पड़ने का इंतजार करते हैं। साइंटिस्ट के मुताबिक, धरती अपने एक्सिस पर साढ़े तेईस डिग्री झुकी है।

16:08 (IST)21 Dec 2018
आज साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात

2018 में Winter Solstice (शीतकालीन अयनांत) 21 दिसंबर 2018 को पड़ेगा। यही कारण है कि आज डूडल में भी इसे अहमियत दी गई है। Winter Solstice को मिड विंटर भी कहते हैं। सर्दियों में रातें लंबी हो जाती हैं और दिन छोटे हो जाते हैं। शीतकालीन अयनांत ही साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है। जब सूर्य दक्षिणी छोर पर होता है तभी Winter Solstice पूरा होता है।

14:54 (IST)21 Dec 2018
विंटर के अलावा समर सोलस्टिस भी होता है

गर्मियों में समर सोलस्टिस होता है। गर्मियों में इस खगोलीय घटना के वक्त दिन लंबे और रातें छोटी होती हैं। 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन और रात का वक्त लगभग बराबर होता है। रोचक बात है कि दुनिया के कई देश इन घटनाओं को त्योहार के रूप में मनाते हैं।

14:06 (IST)21 Dec 2018
कब, कहां और कैसे होती है यह खगोलीय घटना, समझें

13:49 (IST)21 Dec 2018
यह है धार्मिक महत्व

Winter Solstice को धनुमास का आखिरी दिन और वास्तविक संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी होता है। कहा जाता है कि लगभग 1700 साल पहले आज ही के दिन मकर संक्रांति मनाई जाती थी, जो कि 14 जनवरी को अब मनती है।

13:00 (IST)21 Dec 2018
इन चीजों को लेकर गूगल बनाता है डूडल

गूगल तीज-त्योहार, ऐतिहासिक घटनाओं, बड़ी घटना या उपलब्धि को लेकर ये डूडल बनाता रहता है। ये डूडल्स जिस चीज से जुड़े होते हैं, उन पर क्लिक करने पर उसी से संबंधित जानकारी और खबरें खुलकर सर्च पेज में आती हैं।

12:37 (IST)21 Dec 2018
क्या दिखा डूडल में?

गूगल के होमपेज पर नजर आए इस खास डूडल में जहां Google लिखा था, वहां एनिमेशन और इफेक्ट्स के जरिए बर्फीला मौसम दिखाया गया। बीच में एक कार्टून कैरेक्टर मौसम का आनंद ले रहा था, तभी नीचे जमे हुए पानी के बीच से एक जीव निकलता है और आंखे मटका कर इर्द-गिर्द देखता है, जबकि वह कैरेक्टर ऊपर नृत्य कर रहा था।

12:00 (IST)21 Dec 2018
साल में 1 बार देखने को मिलता है Winter Solstice

Winter Solstice वह पल होता है, जब पृथ्वी के ऐक्सिस का झुकाव उत्तरी गोलार्ध को सूर्य की गर्मी से सबसे दूर ले जाता है। यह साल में एक बार हर गोलार्ध में देखने को मिलता है। इस बार का Winter Solstice इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि December full moon, जिसे Cold Moon भी कहा जाता है Ursid meteor shower के साथ रात में देखा जा सकेगा।

11:35 (IST)21 Dec 2018
Winter Solstice में इन गृहों की दिखेगी झलक

हालांकि, माना जा रहा है कि पूरा चांद दिखने की वजह से शायद ही उल्काओं की इस बरसात को ठीक से देखा जा सकेगा। Winter Solstice में मरक्यूरी और जूपिटर गृहों की झलक भी देख सकेंगे। शुक्रवार को सूर्य उगने से पहले मरक्यूरी और जूपिटर देखने में ऐसे लगेंगे की ये दोनों आपस में टकरा सकते हैं। लाखों मील दूर होने के बाद भी दोनों गृह एक-दूसरे से 0.9 डिग्री की दूरी पर होंगे, जो दो चंद्रों के व्यास (डायमीटर) के बराबर होगा। हालांकि यह भी संध्या होने पर ही दिखेगा।

11:07 (IST)21 Dec 2018
असल में क्या आएगा नजर, जानें

मध्य-उत्तरी गोलार्ध में सुबह होने से पहले तक 11 स्पोरैडिक उल्काएं देखी जा सकेंगी। यह बड़ा ही आकर्षक नजारा होगा। उल्काओं की इस बरसात को Ursid meteor shower नाम दिया गया है। कारण- ये Ursa Minor से निकलते हैं, जिसे Little Dipper के नाम से भी जाना जाता है।

10:27 (IST)21 Dec 2018
...तो यह है Winter Solstice की खास बात

2018 का Winter Solstice 21 दिसंबर को पड़ रहा है। खगोलीय घटना के हिसाब से Winter Solstice 5:23 p.m (EST) पर शुरू होगा। इस साल के Winter Solstice की खास बात यह होगी कि इसमें दिसंबर का पूरा चांद (कोल्ड मून) भी दिखेगा। पूरा चांद शुक्रवार और शनिवार की रात देखा जा सकेगा। अमेरिकन मीटियोर सोसायटी ने कहा है कि मध्य-उत्तरी गोलार्ध में उर्सिड उल्का बरसात भी देखी जा सकेगी।

10:10 (IST)21 Dec 2018
आज ही क्यों बनाया गया यह डूडल?

2018 में Winter Solstice (शीतकालीन अयनांत) 21 दिसंबर 2018 को पड़ेगा। यही कारण है कि आज डूडल में भी इसे अहमियत दी गई है। Winter Solstice को मिड विंटर भी कहते हैं। सर्दियों में रातें लंबी हो जाती हैं और दिन छोटे हो जाते हैं। शीतकालीन अयनांत ही साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है। जब सूर्य दक्षिणी छोर पर होता है तभी Winter Solstice पूरा होता है।