बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। एक व्यक्ति ने तीन महीने से प्रेमी के साथ फरार अपनी पत्नी को काफी मशक्कत से ढूंढ निकाला है। घटना 2 अप्रैल 2019 की है जब युवक की नव-विवाहित पत्नी अचानक लापता हो गई थी। युवती ससुराल से भागकर प्रेमी के साथ मोदीनगर के एक गांव में रह रही थी।
दरअसल, एक शख्स की हाल ही में शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी शादी से पहले उसी गांव के किसी दूसरे व्यक्ति से प्रेम संबंध में थी। 2 अप्रैल को मौका देखकर पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई और उत्तर प्रदेश के मोदीनगर स्थित एक गांव में रहने लगी। बहू के घर से अचानक लापता हो जाने से घरवाले बेहद परेशान थे। पति को घटना के 2 महीने बाद पता चला कि फरार होने के दिन ही वह गांव के एक व्यक्ति के साथ देखी गई थी। मामले पर काफी जांच पड़ताल के बाद पति को पता चला कि उसकी पत्नी के प्रेम संबंध थे। आखिरकार तीन महीने बाद पति ने प्रेमी के साथ रह रही अपनी पत्नी को मोदीनगर से ढूंढ निकाला।
National Hindi News, 04 July 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
पति के खिलाफ था केस दर्ज : बता दें कि युवती के अचानक भाग जाने के बाद उसके मायके वालों ने अपने दामाद के खिलाफ ही अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने पति को ही पत्नी को ढूंढकर लाने को कहा था। पीड़ित ने पत्रकारों को बताया कि पत्नी को ढूंढने में बिहार पुलिस उसे मदद भी नहीं कर रही थी।
नहीं ढूंढने पर मिलती सजा : पीड़ित का कहना है कि पत्नी के मायके के लोगों ने उस पर अपहरण करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद बिहार पुलिस ने भी बिना कुछ जाने समझे मेरे ऊपर मामला दर्ज कर दिया। अगर मैं अपनी पत्नी को नहीं ढूंढ पाता तो सलाखों के पीछे होता।

