सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मादा हाथी बच्चे को जन्म देती दिखती है और उसके बाद कई सारे हाथियों का झुंड आकर उसे घेरता हुआ दिखता है। याशर अली नाम के शख्स ने इस वीडियो को शुक्रवार (23 मार्च) को ट्वीट किया, लेकिन यह किस जगह का है और किसने इसे शूट किया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वीडियो में हाथियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, साथ ही कुछ लोग अंग्रेजी में यह भी कहते हुए भी सुने जा रहे हैं कि वे (हाथी) बच्चे के जन्म को सेलीब्रेट कर रहे हैं यानी जश्न मना रहे हैं। जिस यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो ट्वीट किया है, उसने लिखा- ”ध्वनि जारी है: हाथियों से प्यार करने के कई कारणों में से एक कारण यह है वे बच्चे के जन्म का जश्न मनाते हैं और मौत पर शोक करते हैं। जब एक हाथी बच्चे को जन्म देता है, उसका झुंड उसे और उसके बच्चे को महफूज करने रखने के लिए चारों तरफ से घेर लेता है और जश्न में चिंघाड़ मारता है। यह वाकई बहुत असाधारण है।”

वीडियो देखने पर हाथियों की नस्ल संभवता अफ्रीकी मालूम होती है। क्योंकि अफ्रीका में बड़े कानों वाले हाथी पाये जाते हैं। भारत के कई चिड़ियाघरों अफ्रीकी हाथी देखने को मिलते हैं। खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर इस वीडियो एक लाख से ज्यादा यूजर लाइक कर चुके थे। 38,440 बार इसे रीट्वीट किया जा चुका था। वहीं 40 हजार के करीब कमेंट किए जा चुके थे।

वीडियो में जिस जगह हाथियों का झुंड देखा जा रहा है, वहां पर बारिश होती भी दिखाई देती है। बारिश की बूंदों में हाथी भींगते हुए दिखते हैं। हाथी नवजात बच्चे को इस तरह घेर लेते हैं कि बारिश की बूंदे उस पर न पड़े। हाथियों का यह दृश्य उनकी भावनाओं और एकजुटता को बखूबी बयां करता दिखता है। हाथियों के बारे में जिज्ञासा रखने वालों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।