जानवरों की लड़ाई के वीडियो अक्सर सामने आते रहे हैं। कुछ समय पहले भी बाघ और बंदर का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था। जो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि कैसे एक बंदर खूंखार बाघ को मात देकर अपनी जान बचाता है और बेचारे बाघ को मात खानी पड़ती है। यह वीडियो रामनगर के कार्बेट वाइल्ड का है। वीडियो में बाघ पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। कहा जाता है बाघ तब तक पेड़ पर नहीं चढ़ता है जब तक कि वह भूखा न हो या फिर उसे खतरा न हो। भूख मिटाने के लिए बाघ पेड़ पर चढ़ जाता है।

वीडियो फुटेज में दिखाया गया कि बाघ अपने शिकार को पाने के लिए पेड़ पर उंचाई तक चढ़ जाता है। बंदर बाघ से बचने के लिए ऊपर की टहनी में चढ़ जाता है। बाघ भी उसके पीछे-पीछे ऊपर आ जाता है। साथ ही ठीक पेड़ की उसी शाखा पर जिस पर बंदर बैठा होता है, बाघ भी उसी पर होता है। बंदर उस टहनी से झूल रहा होता है। टहनी पर झूल रहे बंदर को पकड़ने के लिए बाघ थोड़ा से आगे बढ़ता और उसका संतुलन बिगड़ जाता है। बाघ पेड़ की टहनी पर लटक जाता है और बंदर कूद कर उसकी टहनी पर बैठ जाता है। बाद में बाघ नीचे पेड़ से नीचे गिर जाता है। इस वीडियो को कॉर्बेट वाइल्ड वेंचर्स ने अपनी फेसबुक पेज पर शेयर किया था। जिसके बाद से यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।