शादी हर किसी के लिए खास होती है चाहे वह लड़की हो या लड़का। हर कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ खास भी करता है। इस तरह के कुछ मामले भी सामने आ चुके हैं। कहीं दुल्हन अपनी शादी में हेलिकॉप्टर से पहुंची तो कई घोड़ी पर सवार होकर। लेकिन हाल ही में एक दुल्हन की शादी का वीडियो सामने आया है। दुल्हन की शादी में एंट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दुल्हन की ऐसी एंट्री शायद अपने भी कभी नहीं देखी होगी। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
फेसबुक पर सागर अरोड़ा नाम के एक शख्स ने दुल्हन की इस धमाकेदार एंट्री का शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है एक दुल्हन अपनी शादी में एंट्री कर रही है। इस दौरान वह ‘लंदन ठुमकदा’ पर डांस कर रही है। वहीं दूसरा वीडियो भी है, जिसमें दुल्हन ‘काला चश्मा’ पर ठुमके लगाती हुई दिख रही है। दुल्हन के साथ उसकी सहेलियां भी मौजूद है और वह दुल्हन के पीछे डांस करती हुई चल रही हैं।
फेसबुक पर दोनों वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। पहले वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है और 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। वहीं, 43 हजार लोगों ने इस डांस को पसंद किया है। वहीं, दूसरे वीडियो (काला चश्मा) को 42 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 11 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो को 37 हजार लोगों ने पसंद किया है। दुल्हन की एंट्री का यह वीडियो 21 दिसंबर को फेसबुक पर पोस्ट किया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में ब्रिटेन में एक दुल्हन ने अपनी शादी में ऐसा डांस किया था जिसे देखकर सभी मेहमान हैरान रह गए थे। ब्रिटेन की रहने वाली दुल्हन ने नाइजीरिया के रहने वाले एक शख्स से शादी की। अक्टूबर में केटी हम्मंड नाम की महिला ने अपने मंगेतर जैफ से स्टाफॉर्ड में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। रिसेप्शन के दौरान दुल्हन ने अपने पति के साथ अफ्रीकन डांस किया। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।