लोगों के बीच मार-पिटाई के वीडियो तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां एक टॉयलेट में मारपीट करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लस्टी बॉयज नाम के एक फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है। अब तक इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिलहाल यह तो पता नहीं चल पाया कि यह वीडियो कब और कहां का है, लेकिन लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
यह है वीडियो में: शुरुआत में नजर आता है कि वीडियो में एक लड़की अचानक अपने सामने लड़की दूसरी लड़की पर हमला कर देती है और एक लड़की उनकी लड़ाई का वीडियो बनाने में लगी होती है। उनके बीच खड़ी एक चौथी लड़की भागकर उनकी लड़ाई से दूर हट जाती है। इसके बाद दोनों लड़कियां बहुत बुरी तरह एक दूसरे से हाथापाई करती हैं। दोनों जमकर एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाती हैं। इसके बाद कई लड़कियां बीच में आकर दोनों को रोकने की कोशिश करती हैं। लेकिन तभी उन्हीं में से एक लड़की दूसरे के सिर पर मार देती है। इसके बाद अन्य लड़कियों के बीच भी मारपीट शुरू हो जाती है। वीडियो में यह भी साफ नहीं है कि आखिर वो दो लड़कियां आपस में किस बात पर लड़ रही थीं।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स: फेसबुक पर कमेंट्स में एक यूजर चिराग अरोड़ा ने लिखा, आज से लड़ाई के लिए बंदे नहीं, बंदियां बुलाया करेंगे। वहीं एक यूजर अमनदीप सिंह लिखते हैं कि इससे साबित होता है कि किसी भी मामले में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं। एक यूजर रॉबिनहुड विक्रम सिंह ने लिखा, क्या बात है बाहुबली-3, लगे रहो लड़कियों।
