तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के समर्थन में प्रदर्शनों के बीच कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद चेन्नई तथा राज्य के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई है। वहीं स्थिति अब काफी खराब हो रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर एक महिला पुलिस कर्मी ऑटोरिक्शा को जलाता हुआ दिख रहा है।
वीडियो काफी वाइरल हो रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर एस. जॉर्ज ने इस पुलिस द्वारा की गई तोड़फोड़ किए जाने की बात को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो देखने में फर्जी नजर आ रहा है। जॉर्ज ने आगे कहा कि हमने वीडियो जांच के लिए दिए हैं। जल्लीकट्टू के समर्थन में मरीना बीच से लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। वहीं अब पुलिस द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की बात सामने आ रही है।
इसके अलावा एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे सुपरस्टार कमल हसन ने भी ट्वीट किया है। उसमें भी पुलिस द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाए जाने की बात सामने आ रही है। गौरतलब है कि जल्लीकट्टू को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन बहुत हिंसक हो गया है। बीते दिनों प्रदर्शनकारियों ने भी आइस हाउस पुलिस स्टेशन में आग लगा दी और 15 गाड़ियों को फूंक दिया था। विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस स्टेशन पर पत्थर भी फेंके। पत्थरबाजी में लगभग 22 पुलिसवाले घायल हुए थे।
देखें वीडियो (Source: Twitter)
https://twitter.com/JAnbazhagan/status/823520972754059264
कमल हसन द्वारा ट्वीट किया गया वीडियो
What is this. Please explain some one pic.twitter.com/MMpFXHSOVk
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) January 23, 2017

