एक लड़का कुत्ते को उसकी पूंछ से उठाकर गोल-गोल घुमाकर दूर फेंक देता है। इतना ही नहीं वह यह सब करते हुए खुद ही अपना वीडियो बनवा रहा होता है और कुत्ते को दर्द पहुंचाकर हंस भी रहा होता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे अबतक 60 हजार से ज्यादा शेयर लोगों ने शेयर किया है और इसे अबतक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो 7 सिंतबर को अपलोड की गई थी। वीडियो के साथ लिखा गया, ‘सभी से निवेदन है कि इस वीडियो को शेयर करें। इस शख्स को जेल में होना चाहिए।’ वीडियो को देखकर एक शख्स ने लिखा, ‘जानवरों के साथ क्रूरता करने वाले इन लोगों के साथ इसका 10 गुना अत्याचार करना चाहिए। उससे भी ज्यादा क्रूरता उन लोगों के प्रति दिखाई जानी चाहिए जो इस सबको देखकर हंस रहे थे। यह बेहद खराब है।’ वीडियो में दिखाया गया है कि वह शख्स कुत्ते को पूंछ से पकड़कर उठा लेता है और गोल-गोल घूमने लगता है। कुत्ता दर्द से बुरी तरह चिल्ला रहा होता है। लेकिन वह बिना तरस खाए उसे फेंक देता है। कुत्ता किसी तरह वहां से भाग जाता है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि वीडियो कहां का है। वीडियो बनाने वाला या वीडियो में दिख रहा कोई भी शख्स अबतक नहीं पकड़ा गया है।

अब से दो महीने पहले भी एक ऐसा ही वीडियो आया था। वह वीडियो चेन्नई का था। उसमें दिख रहे दो लड़कों ने एक कुत्ते को छत से फेंक दिया था। वह वीडियो भी वायरल हो गई थी। सोशल मीडिया की वजह से ही बाद में दोनों को पकड़ लिया गया। उनकी पहचान गौतम सुदर्शन और आशीष पॉल के नाम से हुई थी। दोनों चेन्नई में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों सेकेंड ईयर में थे। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

ऐसी और ट्रेंडिंग खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देखिए वीडियो