मकड़ियां काफी खतरनाक होती हैं, इनकी आठ टांगे होती हैं। इसके साथ ही इनके दांतों में जहर होता है। कई लोग मकड़ियों से बहुत ज्यादा डरते हैं। कई तो इस कद्र डरते हैं कि इन मकड़ियों को देख भी नहीं पाते। हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, अगर आपको मकड़ी से डर लगता है तो आपको सलाह देते हैं कि यह वीडियो आप बिल्कुल ना देखें। यह वीडियो एक पेस्ट कंट्रोल ग्रुप ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। एक क्लाइंट के घर गए पेस्ट कंट्रोल वाले का सामना इन खतरनाक मकड़ियों से हुआ था।
ब्रिसबेन के ऑसवाइस पेस्ट कंट्रोल वालों को वहां ग्रे हंटसमैन मकड़ी देखने को मिली। इसके बाद पेस्ट कंट्रोल वालों ने अपना अनुभव फेसबुक पर शेयर किया। इस वीडियो के साथ ही फेसबुक पर लिखा है, ‘आज हम लोग दीमक लगे घर में निरक्षण करने गए थे, जहां पर हमने देखा कि एक बड़े आकार की ग्रे हंटसमैन मकड़ी दीवार से चिपकी हुई है। वह मकड़ी ताजा फूटे अंडे से निकलते बच्चों को नजदीक से देख रही थी। हम इस मकड़ी को काफी नजदीक से देख पा रहा थे। अगर आपको मकड़ी से डर लगता है को इस वीडियो को प्ले मत कीजिए। आपको सावधान किया जाता है।’
यह वीडियो फेसबुक पर 10 मार्च को अपलोड किया गया था। इसके बाद से इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 4000 लोगों ने इसे शेयर किया है। इसके अलावा करीब तीन हजार लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। लोगों ने इस वीडियो पर हैरानी वाली प्रतिक्रियाएं दी हैं।
यहां देखें वीडियो-
