यूपी के कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसवालों की शूटआउट में हत्या के बाद से फरार चल रहे दुर्दांत विकास दुबे को गुरुवार को नाटकीय तरीके से पुलिस ने गिरफ्ततार कर लिया। विकास दुबे की गिरफ्तारी उज्जैन के महाकाल मंदिर से हुई है। बताया जा रहा है कि यहां वह भगवान शंकर के दर्शन के लिए पहुंचा था। महाकाल मंदिर के अंदर एक सुरक्षाकर्मी ने उसे पहचान लिया औऱ पुलिस को सूचना दी।
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अपने सूबे की पुलिस की पीठ थपथपाई है। वहीं शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर कुछ लोगों ने सवालिया निशान लगाते हुए लिखा कि आप पुलिस की तारीफ कैसे कर सकते हैं..उसकी सूचना तो मंदिर के स्टाफ ने की थी।
सर पुलिस ने बॉर्डर पर नहीं पकड़ा.
महाकाल मंदिर ने बुलाया था कि आओ पकड़ के ले जाओ.
सर आप बधाई कैसे दे सकते हैं ? https://t.co/OBPYg0JSZA— Chitra Tripathi (@chitraaum) July 9, 2020
कुछ यूजर्स विकास दूबे की पूरी गिरफ्तारी को संदिग्ध नजरिए से देख रहे हैं। ऐसे लोग लिख रहे हैं कि विकास दुबे ने सरेंडर किया है ना कि उसकी गिरफ्तारी हुई है। ऐसे लोग तर्क दे रहे हैं कि जिस विकास दुबे को पिछले सात दिनों से मीडिया लगातार दिखा रही है वह महाकाल मंदिर प्रांगण में अपनी फोटोग्राफी करवाएगा क्या।
सरेंडर से पहले फोटो शूट pic.twitter.com/7ynFCDv5vF
— मनोज कुमार Manoj Mukul (@manojkumarmukul) July 9, 2020
इलाहाबादी का एक सवाल
जेका 10 राज्य की पुलिस नै पकड़ पाई
ओका महाकाल मंदिर का गार्ड पकड़ लिहिस !
गजब खराब व्यवस्था है यार ! pic.twitter.com/TOCfeR4gsM— Abhinav Pandey (@AbhinavABP) July 9, 2020
#VikasDubeyArrested #विकास_दुबे #VikashDubey
Scene created ..Well directed ..!! pic.twitter.com/LlPMJPDiUO—

