कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों भी इस बात को जानने को उत्सुक रहते हैं कि आखिर राहुल गांधी कब शादी करेंगे। हालांकि राहुल गांधी की ओर से खुद शादी की तारीखों को लेकर कभी कोई खुलासा नहीं किया गया। राहुल की शादी को लेकर चर्चाएं उस समय और तेज हो गई जब उनके चचेरे भाई वरुण गांधी (संजय और मेनका गांधी के बेटे) की शादी हुई। अब यूपी में एक महिला ने राहुल गांधी से शादी की इच्छा जताई है। उसकी यह इच्छा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उसका वीडियो शेयर किया जा रहा है।
खुद को कांग्रेस की नेता बताने वाली महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी से मिलने आई हैं और अपने दिल की बात कहने आई हैं। महिला ने कहा कि राहुल दलितों का सहयोग करते हैं, दलितों के साथ खाते हैं, उनकी मदद करते हैं तो दलित से शादी क्यों नहीं कर सकते। मैं एक ओबीसी महिला हूं और पार्टी के साथ कई सालों से जुड़ी हुई हूं तो वह मुझसे शादी क्यों नहीं कर सकते। महिला इलाहाबाद की रहने वाली बताई जा रही है।
महिला के मुताबिक राहुल गांधी से उसकी शादी की बात 2006-07 में शुरू हुई थी। लेकिन पहले उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं था। बाद में राहुल गांधी से 2-3 बार मिलने पर उन्होंने हाथ मिलाया, हालचाल पूछा तो मुझे लगा कि उनके मन में भी कुछ है तो मैंने शादी का मन बना लिया। मैंने 2014 में कांग्रेस ज्वाइन किया। महिला के मुताबिक, वह कांग्रेस सेवादल में जिला महिला संगठन मंत्री है। हालांकि उसने यह भी बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि उसे हटा दिया गया है।
महिला का दावा है कि राहुल गांधी उसके सपने में आते हैं और शादी का वादा करते हैं। यही नहीं महिला का कहना है सपने में ही राहुल ने बच्चे पैदा करने का भी वादा किया। राहुल गांधी कहते हैं कि वो मुझे चाहते हैं। राहुल गांधी से क्यों शादी करनी है, इस सवाल के जवाब पर महिला ने कहा, ‘वह अच्छे आदमी हैं। प्रधानमंत्री के लड़के हैं। मेरे पीछे काफी दुश्मन हैं। वो मिल जाएंगे तो मेरा काम बन जाएगा।
वीडियो: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दीवानी है यह महिला