उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है, जिसकी जानकारी पाकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। यहां एक व्यक्ति सांप का सिर काटकर चबा गया, उसके बाद थूक दिया। व्यक्ति का इलाज करने वाले डॉक्टर संजय कुमार ने समाचार एजंसी एएनआई से कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी ऐसा वाकया नहीं देखा है। डॉक्टर ने इस बात की पुष्टि की कि वह शख्स सांप को काटने के बावजूद सुरक्षित है। उन्होंने कहा, ”ऐसा केस कभी नहीं देखा। वह व्यक्ति सांप को काटने के बाद भी सही-सलामत था।” एक अंग्रेजी दैनिक के अनुसार, व्यक्ति का नाम सोनेलाल है और वह एक किसान है। किसान ने कथित तौर पर कहा कि सांप ने उसे काटा था, जिसका बदला लेने क लिए उसने अपने मुंह से उसका सिर काट लिया।
सांप का सिर चबाकर थूकने के बाद किसान बेहोश हो गया। एएनआई के अनुसार, उसे फौरन ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। किसान द्वारा घटना की जानकारी देता एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है।
Hardoi: A farmer bit off a snake's hood after it bit him in a field; doctor Sanjay Kumar says, 'never saw such a case. The man was alright even biting a snake' (20.02.2018) pic.twitter.com/PibIOvARdW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 21, 2018
विश्व के कई देशों में सांप को भोजन के रूप में खाया जाता है, मगर मारने के बाद अच्छी तरह से पकाने के बाद। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सैनिकों की वेशभूषा में कुछ लोग जिंदा साप खाते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि यह वीडियो इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्स का है, जिन्हें कठिन हालातों के लिए तैयार किया जा रहा है।
Special forces in Indonesia demonstrates to Mattis their ability to eat snakes. pic.twitter.com/I24p5adzsG
— Paul D. Shinkman (@PDShinkman) January 24, 2018
थाईलैंड के जंगलों में कोबरा गोल्ड ट्रेनिंग भी कराई जाती है जिसमें सैनिकों को कोबरा जैसा खतरनाक सांप का रक्त पीना सिखाया जाता है। इस अभ्यास में थाइलैंड के अलावा अमेरिका, सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया के जवान भी हिस्सा लेते हैं।


