टेक्नोलॉजी इंसान की जीवन को बेहतर और आसान बनाने के लिए है, लेकिन उसकी भी अपनी कुछ सीमाएं हैं, जिसे हमे भूलना नहीं चाहिए। पिछले कुछ महीनों में कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें सेल्फी लेने के चक्कर में लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। लेकिन फिर भी लोग इस बात को समझ नहीं रहे हैं। लोग अभी चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। 22 साल की एक रश्यिन मॉडल को अपने खतरनाक फोटोशूट के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा। बिना सुरक्षा मानकों के दुबई के स्काईस्कैपर (गगनचुंबी इमारत) में मॉडल ने फोटोशूट करवाया।

सेंट पीटर्सबर्ग में जन्मी विकटोरिया ओडिंटसोवा नाम की इस मॉडल ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटो और वीडियो अपलोड करने के साथ उसने एक पोस्ट भी लिखा। जिसमें कहा- “मैं इस पर विश्ववास नहीं कर पा रही हूं कि मैंने यह कर दिखाया। हर समय मैं इस वीडियो को देखती रहती हूं मेरी हथेलियों में पसीना आ जाता है।” यही नहीं उसके वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, लेकिन इसके साथ ही उसकी तीखी आलोचना भी हो रही है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो पर शख्स ने लिखा- यह युवाओं के लिए सबसे खराब उदाहरण है। यह बहुत ही बेवकूफी भरा है, मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं है। ऐसा लगता है कि जैसे कोई 11 साल का बच्चा किसी भी कीमत पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सब कुछ कर रहा है। भगवान ने तुम्हें सूरत दी है, लेकिन लगता है दिमाग के साथ समझ देना भूल गया। इन दिनों मॉडलों के बीच इस तरह की चीजें करने के प्रति सनक बढ़ गई है, जिसके कारण बिना सोचे समझे कुछ भी किया जा रहा है। कुछ समय पहले एक और रूसी मॉडल एंजिला निकोलाउ दुनिया की सबसे खतरनाक सेल्फी लेने की कोशिश करने के लिए सुर्खियों में आई थी।

कोबरा के साथ सेल्फी खींचवाने में गंवानी पड़ी जान
हाल ही में मुंबई में सांप पकड़ने वाले शख्स को कोबरा के साथ सेल्फी खींचवाने के लिए अपनी जान गंवानी पड़ी थी। सोमनाथ म्हात्रे ने कोबरा को बचाने के बाद वह उसे दूसरी जगह ले गया, जहां वो सांप के सिर को किस करने की कोशिश कर रहा था। वैसे की सांप घूमा और सोमनाथ के सीने में काट लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी।

https://www.instagram.com/p/BOpOHywAURZ/

https://www.instagram.com/p/BOm1HC-gCJK/

https://www.instagram.com/p/BPu1BPIAJKP/

https://www.youtube.com/watch?v=fZ1owXJZaSQ

ट्रेंडिंग सेक्शन की  अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें