भारत देश अपनी विविधता में एकता के लिये मशहूर है और इसका उदाहरण अक्सर त्योहारों के समय में देखने को मिल जाता है। ऐसे ही एक उदाहरण में एक पादरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शख्स ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियों में एक स्कूल के शिक्षक क्रिस्पिनो डिसूजा गुजरात का लोक नृत्य गरबा करते नज़र आ रहे हैं।
यह वीडियो ट्विटर पर सुरेंद्र शेट्टी ने शेयर किया है। इस वायरल क्लिप में माटुंगा के डॉन बोस्को स्कूल के शिक्षक क्रिस्पिनो डिसूजा एक डांस ग्रुप के साथ नाच रहे हैं। यह डांस ग्रुप ‘डांडिया धमाका’ का है। बहुत से लोगों ने पादरी की सराहना की है। उनके डांस के साथ-साथ लोग इस बात की भी सराहना कर रहे हैं कि कैसे पादरी हिंदू त्योहारों में शामिल हुए हैं।
Don Bosco, priest delights with graceful garba moves, Fr.Crispino D’souza, rector at All Faith, Inter – regards harmony. pic.twitter.com/r3LZOi8VQ7
— surendra shetty (@sursmi) October 16, 2018
नवरात्रि हिंदुओं का मुख्य त्योहार है। आजकल चारों तरफ नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। इस त्योहार को लोग बहुत उल्लास से मनाते हैं। ऐसे में हर कोई गरबा और डांडिया के रंग में रंगा हुआ है। इस त्योहार में माँ के अलग-अलग नौ रुपों की पूजा की जाती है।