8 अक्टूबर को देशभर में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जहां दिल्ली के द्वारका में पीएम नरेंद्र मोदी ने रावण दहन किया वहीं पुरानी दिल्ली के मशहूर रामलीला में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू ने दशहरे के मौके पर उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा देश भर में तमाम जगह रावण दहन हुआ और झांकियां भी निकलीं। दशहरे के ही मौके पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें रावण के परिवेश में शख्स शराब पीते हुए लड़कियों संग बीच सड़क नाचते दिख रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को मोहित जैन नाम के कांग्रेस नेता ने भी शेयर किया है।

मोहित जैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ऐसा तो रावण का चरित्र भी ना था। रावण सिर्फ़ अभिमानी था, लेकिन संस्कारी ब्राह्मण भी था। हिन्दू धर्म का सार्वजनिक रूप से कैसे मजाक उड़ाया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए मोहित जैन ने अल्का लांबा और बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा को टैग भी किया।

ये वीडियो कब और कहां का है इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। जनसत्ता.कॉम इस वीडियो के प्रमाणिकता की पुष्टि भी नहीं करता है। सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल हो रहा है इसलिए हम इसे आपके सामने रख रहे हैं।

 

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कैसे कोई सरेआम भारतीय संस्कृति का इस तरह से मजाक उड़ा सकता है। वहीं बहुत से लोग ये भी लिख रहे हैं कि जो राजनीतिक दल हिंदू धर्म के ठेकेदार बने फिरते हैं उन्हें इस वीडियो पर तकलीफ नहीं हो रही क्या।देखें लोगों की प्रतिक्रियाएं: