बिहार में एक लड़के को बंधक बनाकर बंदूक की नोंक पर जबरन शादी कराने मामला सामने आया है। मामला पटना के पंडारक थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट में एक्जिक्यूटिव इंजीनियर विनोद अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मोकामा गया था। इसी बीच एक शख्स ने एक नेता से बात कर विनोद को मनचाहा ट्रांसफर कराने का लालच दिया। लेकिन जब विनोद उनके साथ नेता से मिलने गया, तो वहां कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। उसके बाद विनोद मोकामा से अगवा कर पंडारक ले जाया गया। वहां उसकी जबरन शादी कराई जाने लगी। दूल्हे ने इसका विरोध करने लगा और रोता रहा मगर जबरन उसके हाथ पाव रंगे गए। शादी के मंडप में पहले से ही सारी तैयारियां हो गई थी।
मंडप देख विनोद ने भागने की कोशिश भी की लेकिन लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद इस शादी की वीडियोग्राफी भी कराई गई। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि शादी के दौरान दूल्हा किस तरह से रो रहा है। वह छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। लड़की के घरवाले धमकी देकर उसे चुप रहने को कहते हैं। जबरन शादी कराने के आरोपी और उसके साथियों ने यह भी कहा कि आपको फांसी नहीं दे रहे हैं, शादी करा रहे हैं। एक करोड़ से अधिक शादियां इसी तरह हुई हैं और आपकी शादी हुई तो इस में कौन सा पहाड़ टूट गया।
इसके बाद लड़की के रिश्ते के बहनोई के फोन से उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी और फिर पुलिस पहंची। पुलिस ने मामले FIR तो दर्ज कर लिया है।