सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में एक पत्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पैर छूता नजर आ रहा है। इस पत्रकार ने हाथ में समाचार एजेंसी एएनआई का माइक भी पकड़ रखा है। इस पत्रकार का नाम तो पता नहीं चल पाया है लेकिन उसके हाथ का माइक देखकर इस बात की संभावना ज्यादा है कि वह एएनआई का पत्रकार है। इस वीडियो के चलते लोग एएनआई को ट्रोल कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि ये पत्रकार अपना गिरा हुआ जमीर ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा है। वहीं बहुत से यूजर्स तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि ये है कर्म ही पूजा का उम्दा नमूना।
‘Work is worship’ ka umda namoona pesh karte hue ANI reporter pic.twitter.com/6XoLxF5O9l
— Rofl Gandhi (@RoflGandhi_) December 28, 2017
कुछ लोगों ने इस वीडियो क्लिप की पूरी लिंक ढूंढ़ निकाली। ये लिंक एनडीटीवी की एक रिपोर्ट का है। इस रिपोर्ट में योगी आदित्य नाथ पर से मुकदमे खत्म करने की बात बताई जा रही है।
Uttar Pradesh government withdraws 22-year-old case against @myogiadityanath https://t.co/eQRVtEo6F6 pic.twitter.com/PuY8v1KRIf
— NDTV (@ndtv) December 27, 2017
इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि ये बेहद शर्मनाक है। पहले एएनआई आडवाणी न्यूज सर्विस कहलाता था, अब ये मोदी और योगी का हो गया है। वहीं बहुत से यूजर्स लिख रहे हैं कि ये पत्रकार गिरा भी तो किसके पैर के नीचे गिरा।
Fake! Gira hua zameer dhoondh raha tha wo..Yogi ne uss par bhi paer rakh diya
— Amit Bhagat (@WildlyClassic_) December 28, 2017
Shaabsh .. haha… Gire bhi kiske niche gire…
— Dr Sanjay Choudhary (@DrVocal_) December 28, 2017
ज़मीर को ज़मीन पे गिरते हुए ANI के रिपोर्टर
— Gold Flake?? (@jon_snow_T) December 28, 2017
The Godi media is serving everything except news and now become a spokespersons of only BJP
— محمد عمران صدیقی Mohd Imran Siddiqui (@I_ImranSiddiqui) December 28, 2017
एएनआई को ट्रोल करते हुए लिखा जा रहा है कि इस समाचार एजेंसी ने तो गुजरात में कांग्रेस के जीतने के आसार ही खत्म कर दिये थे। ना वो लोग मणिशंकर अय्यर का बयान लेते ना इतनी छीछालेदर होती।
This is shameful. ANI used to be called Advani News Service now replaced by Modi & Yogi https://t.co/5nzVIkugFd
— Swati Chaturvedi (@bainjal) December 28, 2017
ANI waalon ne Gujarat me Congress ke Chances Aadhe Kardiye Iyer ka comment leke. & BTW it’s just wire Service. Yogi must have provided lunch to foot soldiers of @smitaprakash ma’am. ANI is neutral
— Cricket Temple (@Cricket_GIF) December 28, 2017
Kuchh bhi. ANI waala sirf zameen pe chewing gum rakh raha hai taaki unki chappal pe chipak jaaye aur phir hataane mein haath aur dimaag donon kharaab hon.
— Aisi Taisi Democracy (@AisiTaisiDemo) December 28, 2017
@ANI अपने माँ बाप के चरण स्पर्श करता तो दुआए मिलती
— Visa (@Visa83949083) December 28, 2017

