लिफ्ट में एक महिला को अकेला पाकर उससे छेड़खानी करना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। इस महिला ने इस शख्स की जमकर धुनाई कर दी। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स लिफ्ट में मौजूद है। थोड़ी देर बाद एक महिला इस लिफ्ट में आती है और फिर इस लिफ्ट का दरवाजा बंद हो जाता है। इसके बाद यह शख्स महिला को छूने की कोशिश करता है। पहली बार इस शख्स की हरकत को महिला नजरअंदाज कर देती है। यह शख्स थोड़ी ही देर बाद दूसरी बार फिर से इस महिला को छूने की कोशिश करता है।

इस बार यह महिला इस शख्स को नजरअंदाज नहीं करती और उसे सबक सिखाने का फैसला करती है। यह महिला इस शख्स पर हमला कर देती है और फिर उसे एक जोरदार तमाचा जड़ देती है। इससे पहले की यह शख्स संभल पाता यह महिला उस शख्स को जोरदार लात भी मारती है। महिला की जोरदार लात पड़ते ही यह शख्स अपना संतुलन खो देता है और लिफ्ट में ही गिर कर दर्द के कराहने लगता है। इसके बाद लिफ्ट का दरवाजा खुलता है और यह महिला आराम से लिफ्ट से बाहर चली जाती है।

हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कहां का है और महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश कर रहा यह शख्स कौन है? जानकारी के मुताबिक यह वीडियो लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे का है। इस वीडियो को बीते 19 अक्टूबर को शेयर किया गया है। फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने इसे देखा है और इस महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ की है।