गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच टकरार और बेवफाई के आरोपों के मामले अक्सर सामने आते हैं। रूस में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक शख्स ने गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसे सड़क पर रखे हुए डिस्टबिन में डाल दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें बॉयफ्रेंड द्वारा गर्लफ्रेंड के साथ किया गया बर्बरता भरा सलूक कैद हो गया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जींस और नेवी कलर की शर्ट पहने एक शख्स एक महिला के साथ घर से बाहर निकल रहा है और सड़क पार करके रोड के उस पार रखे डस्टबिन के पास जाता है। जिसके बाद वह महिला को उठाता है और लोहे के बिन में उसे डालने की कोशिश करता है, लेकिन पहले प्रयास में वह असफल रह जाता है। जिसके बाद वह बॉयफ्रेंड फिर से एक बार अपनी गर्लफ्रेंड को डस्टबिन में डालने की कोशिश करता है। इस बार वह महिला को कमर से उठाता है और सिर के बाल कूड़ेदान के अंदर फेंक देता है।

यह घटना रूस में घटित हुई बताई जा रही है, हालांकि घटना स्थल के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है। यही नहीं ये भी पता नहीं चल सका है कि उस शख्स के खिलाफ कोई मामला दर्ज हुआ है अथवा नहीं। साथ ही महिला के हालत के बारे में भी कुछ नहीं पता चल सका है।

गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला हाल ही में पाकिस्तान में भी सामने आया था। यहां एक महिला ने बेवफाई के शक में पति को गुंडों से पिटवा दिया। महिला को इस बात का शक था कि उसके पति के संबंध किसी अन्य महिला से हैं। लुबना कमर रजा नाम की महिला को पुलिस ने इस संबंध में गिरफ्तार किया है। इस बात का शक है कि महिला का पति (रजा कमर इकबाल) उसे धोखा दे रहा था क्योंकि महिला के लगातार विरोध के बावजूद भी पति रात में देर से घर आता था। लुबना ने इस बात का जिक्र अपनी दोस्त कोसर के साथ किया, जिसने उसे बताया कि पेशावर में रहनेवाला उसका पति इकबाल को पिटवाने के लिए गुंडों का इंतजाम कर सकता है। महिला ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए गुंडों को पांच लाख रुपये भी दिए।

देखें वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=_NjmzvZGlrI