मैरिज प्रपोजल किसी भी शख्स की जिंदगी का एक अहम हिस्सा होता है। हर किसी को इस समय का इंतजार होता है और यह फैसला उसकी जिंदगी को बदलने में मददगार साबित होता है। प्रपोज करने के लिए अक्सर लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, जिससे वह इसे यादगार बना सके। चीन में शादी के लिए प्रपोज करने का ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामले सामने आया है। बैंकॉक के फोटोग्राफर Keow Wee Loong ने अपनी गर्लफ्रेंड को चीन स्थित दुनिया के सबसे बड़े ब्रिज पर खड़े होकर प्रपोज किया। उन्होंने इसकी फिल्म भी बनाई और फेसबुक पर इस वाक्ये की फोटो भी शेयर की।
Keow Wee Loong ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड मारता सिबिलेक से उनकी पहली मुलाकात इस साल मई में हुई। वह जापान के फुकुशिमा फोटोग्राफी करने गए थे, जहां उनका पर्स खो गया। हालांकि पर्स गायब होना उनके पक्ष में रहा। कैश नहीं होने के बाद वह एक स्टोर पर गए जहां उनकी मुलाकात अपनी ड्रीम गर्ल से हुई। मारता इसी स्टोर में काम करती थी, वो पोलैंड की रहने वाली है। जिसके बाद दोनों की मुलाकात हुई। दोनों साथ में थाईलैंड घूमने भी गए। Keow ने अपने प्रपोजल को स्पेशल बनाने के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर गए और इसका वीडियो बनाकर और अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाया।
गौरतलब है कि ऐसे अजीबोगरीब तरह से प्रपोज करने के मामले में पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में नाइजीरिया में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें लड़के ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए अजीबोगरीब तरीका निकाला। प्रपोज करने के लिए उस शख्स ने अपनी ही मौत का नाटक रचा। इस अंदाज में प्रपोज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स नाइजीरिया की सड़क पर लेटा हुआ है। प्रेमी की मौत की खबर सुनकर लड़की दौड़ती भागती हुई प्रेमी के पास पहुंचती है। वह बुरी तरह से रो रही। वह बार-बार लड़के को उठाने की कोशिश करती है और आसपास मौजूद लोगों से पता करने की कोशिश करती है कि आखिर यह सब कैसे हुआ। इन सब के बीच कुछ सेकेंड्स बाद लड़का अचानक खड़ा हो जाता है। उसके बाद लड़का अपने दोस्त से अंगूठी मांगता है और घुटने पर बैठकर लड़की को प्रपोज करता है और शादी करने के लिए पूछता है।