अमेरिका की एक महिला ने उसे देख कर मस्टरबेट कर रहे एक युवक का वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं उसने उस लड़के को सबक सिखाने के लिए वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। फिर यह वीडियो वायरल हो गया। जिस महिला ने यह वीडियो बनाया उसका नाम डियेना जी कार्टर है। डियेना ने ट्रेन में खुद के सामने बैठे शख्स पर ही उसे देखकर मस्टरबेट करने का आरोप लगाया। वीडियो में दिखाया है कि डियेना ही उस लड़के को कैमरे से शूट करती रहती है और उसपर चिल्लाती रहती है। वहीं आसपास के लोग लड़के और डियेना को देखकर हैरान होते हैं। डियेना ने यह वीडियो सोमवार (15 अगस्त) को बनाया था। वीडियो में लड़के ने अपना हाथ बैग के पीछे छिपा रखा है। डियेना का आरोप था कि लड़के ने बैग के पीछे से अपना हाथ पैंट के अंदर डाला हुआ है। डियेना उसे इतना डांटती है कि उसे उठकर वहां से भागना पड़ता है। डियेना भी उसका तब तक पीछा नहीं छोड़ती जबतक वह ट्रेन से उतर नहीं जाता।

महिलाओं के साथ यह सब होना जैसे आम हो गया है। आसपास बैठे लोग भी आवाज नहीं उठाते। भारत में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। कई महिलाएं इस सबको बर्दाश्त करके चुप बैठ जाती हैं लेकिन डियेना ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने पूरे दमखम के साथ आवाज उठाई और उस लड़के को शर्मिंदा करके भगाकर ही दम लिया। डियेना ने अपने फेसबुक पेज पर ही यह वीडयो शेयर किया था। इस वीडियो को अबतक 28 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। नीचे क्लिक कर देखिए वीडियो-

Read Also: लड़की देख बीच सड़क पर गंदी हरकत करने लगा बाइक सवार, एक Tweet ने करा दिया गिरफ्तार