सोशल मीडिया पर एक नन्ही सी बच्ची का वीडियो वायरल हुआ है। यह बच्ची अस्पताल के बेड पर पड़ी है और चिकित्सक इस बच्ची का इलाज कर रहे हैं। दरअसल इस नन्ही सी बच्ची ने गलती से सिक्का निगल लिया था। इस घटना के बाद घबराए माता-पिता उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची इतनी छोटी थी कि जटिल ऑपरेशन सिक्का निकालना डॉक्टरों को मुनासिब नहीं लगा। इसलिए सिक्का निकालने के लिए डॉक्टरों ने अनूठा तरीका अपनाया। डॉक्टरों ने एक पतली सी पाइप बच्ची के नाक में डाला और इस पाइप को मुंह तक ले जा कर सिक्के को आसानी से निकाल लिया। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि बच्ची अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है। थोड़ी ही देर बाद वहां डॉक्टर पहुंचते हैं और बच्ची का इलाज शुरू करते हैं।
वीडियो में नजर आता है कि एक डॉक्टर बच्ची को गोद में ली हुईं हैं। तब ही बच्ची की नाक में एक पतली सी पाइप डाली जाती है। जब डॉक्टर बच्ची की नाक में पाइप डालते हैं तो वो दर्द से रोने लगती हैं। नाक के जरिए इस पाइप को बच्ची के मुंह तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद बड़ी ही आसानी से डॉक्टर सिक्के को निकाल लेते हैं। जैसे ही सिक्का बाहर निकल जाता है वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक हफ्ते पहले अपलोड किया गया थ। यह वीडियो DBC WAGAD Facebook से शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। हजारों लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। हालांकि यह वीडियो कहां का है और कब का है? यह अभी साफ नहीं हो सका है।
देखें वीडियो :


