व्हेल को दुनिया के सर्वोच्च शिकारियों में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी समुद्र में रहने वाली व्हेल को शिकार करते हुए देखा है। कैसे वह अपने शिकार को पकड़ती है और बचने का कोई मौका नहीं देती है। ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें व्हेल अपनी तरह ही खतरनाक जीव शार्क का शिकार करती हुई नजर आ रही है। शार्क को भी चुंनिदा शिकारी माना जाता है। ऐसे में उनके बीच हुई लड़ाई देखना भी हैरान करने वाले है। ड्रोन से लिए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्हेल ने सेवनगिल शार्क को अपने मुंह में दबाया हुआ है। यह सीन कैलिफोर्निया में कैद किया गया है। इसका फुटेज सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अपलोड किया गया है।

वीडियो में व्हेल को देखने वाला शख्स कहते हुए सुनाई दे रहा है कि हमने 25 व्हेल और उन्हें शार्क का शिकार करते हुए देखा। वीडियो में नजर आ रहा है कि व्हेल का झुंड, जिसनें व्हेल के बच्चे भी शामिल है, पानी में तेजी आगे बढ़ते है। व्हेल फिश सार्क पर छपटती है और उसे जबड़े में दबा लेती है। शार्क, व्हेल की तुलना में काफी छोटी है। एक व्हेल के मुंह से शार्क के छूटने के बाद दूसरी व्हेल उसे मुंह से दबा लेती है।

ड्रोन के पायलट स्लाटर मूरे मंगलवार को व्हेल वॉच ग्रुप के साथ निकले थे। उसी दौरान उन्होंने दो व्हेल और एक शार्क को अपना भोजन बनाते हुए देखा। इसके बाद उनकी जिज्ञास तेज हुई और उन्होंने ज्यादा जानकारी के लिए ड्रोन उड़ाया जिससे पता चल सके कि आगे क्या हुआ। ड्रोन में लगे कैमरे में जो कैद हुआ वो सबके लिए हैरान कर देने वाला था।

जानकारी के मुताबिक किलर व्हेल की लंबाई 30 फीट तक हो सकती है और उसका वजन 9 टन और 30mph की रफ्तार से पानी में दौड़ सकती है। उसके मुंह में 50 के करीब दांत होते हैं, जिनकी लंबाई तीन इंच से ज्यादा होती है। शार्क और व्हेल के बीच के इस फुटेज को मोनटेरे बे व्हेल वॉच ने 14 दिसबंर को फेसबुक पर अपलोड किया था। इस वीडियो को 5 दिन में करीब साढे तीन लाख लोग देख चुके हैं। वहीं 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है।

देंखे वीडियो: