ऑस्ट्रेलिया में एक जोड़े ने बेटी या बेटा होने का पता लगाने के लिए ऐसा तरीका खोजा, जिसे जान हर कोई हैरान है। जोड़े का निकाला यह तरीका उन्हीं दोनों पर भारी पड़ गया। कपल ने परिवार और दोस्तों को बेटा या बेटी की जानकारी देने के लिए खौफनाक तरीका खोज निकाला। जोडे ने तय किया कि कार से गुलाबी या नीला धुआं निकालकर वो बच्चे के बारे में बताएंगे। लेकिन जोड़े का निकाला यह तरीका उन्हीं दोनों पर भारी पड़ गया। गाड़ी से धुआं तो निकला लेकिन बाद में आग लग गई। हालांकि इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
मामला साउथ ऑस्ट्रेलिया के मैननिंगी का है। जोड़े के सुझाए तरीके के अनुसार अगर गाड़ी से नीला धुंआ निकलता है तो लड़का होगा और गुलाबी धुंआ लड़की होने की पहचान होगा। कपल यह जानकारी देने के लिए परिजनों और मित्रों को आस पास इकट्ठा भी कर लेता है। सभी लोग जोड़े के इस फैसले से उत्साहित होते हैं। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जोड़े के कहे अनुसार गाड़ी से गुलाबी धुंआ निकलता भी है। लेकिन इसके अगले कुछ ही सेंकेंड में गाड़ी में आग लग जाती है। आस पास खड़े परिजन और दोस्त जोड़े को बचाने के लिए दौड़ते हैं। लेकिन इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
बता दें कि, बीते दिन डेनिश के एक कपल ने भी एक चौंकाने वाला कारनाम अंजाम दिया था। कपल गिजा के द ग्रेट खुफू पिरामिड पर न सिर्फ चढ़े बल्कि वहां पर बिन कपड़ों के फोटो भी खिंचवाईं। अब तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद मिस्त्र के ऑफिसर्स पूछताछ में लगे हैं। कपल के इस कारनामे पर कहना है कि जोड़े ने नैतिकता का उल्लंघन किया है। यहां की पिरामिडों पर चढ़ना दंडनीय अपराध है।