थाई आइसलैंड के Koh Phi Phi में समुद्र के नीले पानी और हैरान कर देने वाले बीच पर एक चौंका देने वाला सामने आया है। इस डरावने फुटेज को एक स्वीमिंग कर रहे शख्स ने शूट किया। इस फुटेज में पानी के अंदर एक जहरीला सांप एक मछ्ली (Eel) को निगल लिया। थाईलैंड के पैराडाइज आइसलैंड पर स्कूबा प्रशिक्षक (scuba instructor) ने समुद्र में स्वीमिंग के दौरान यह वीडियो शूट किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जहरीले सांप ने बाम मछली (eel) को अपने मुंह में दबा रखा है और वह उसे धीरे-धीरे निगलने की कोशिश कर रहा है। मछली साइज में सांप से दोगुनी चौड़ी है, फिर भी सांप लगातार उसे निगलने की कोशिश करता है और कुछ ही सेकेंड्स में उसे पूरा निगल जाता है।
सांप के शिकार के इस वीडियो को फेसबुक पर André Engstrom ने अपलोड किया है। उन्होंने लिखा- आप यह चीज रोज नहीं देख पाएंगे। यह वीडियो उन्हीं के द्वारा शूट किया गया है। इस वीडियो को अब तक करीब 6 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया और 400 से ज्यादा लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। लोगों ने इसे दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक बताया है। इस जहर कोबरा के जहर से 10 गुना ज्यादा शक्तिशाली और खतरनाक होता है।
सी स्नैक (Sea Snake)
Sea Snake को दुनिया के सबसे ज्यादा जहरीले सांप के रूप में जाना जाता है। इस सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि इसका कुछ मिलीग्राम इतना ताकतवर होता है कि 1000 लोगों को मार सकता है। ज्यादातर इसके शिकार मछुआरे होते हैं, जब वह शिकार पर जाते हैं तो इनके शिकार हो जाते हैं। सी स्नैक साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्थन ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।
देंखे वीडियो: (Source: Daily Star)
